अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से शुरू:चिप्स-कोल्ड ड्रिंक पर रोक

अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से शुरू हो रही है। श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड ने ऊंचाई पर होने वाली हेल्थ प्रॉब्लम का हवाला देते हुए फास्ट फूड पर पूरी तरह से बैन लगा दिया है। लंगरों में श्रद्धालुओं को सिर्फ वही भोजन परोसा जाएगा जो सेहत के लिए फायदेमंद होंगे।
श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड ने खाने की किन चीजों पर बैन लगाया है और ऐसा क्यों किया गया है जानेंगे हमारे एक्सपर्ट से…
डॉ.बालकृष्ण श्रीवास्तव, इंचार्ज मेडिकल ऑफिसर, भोपाल
डॉ. शुचिन बजाज, कंसल्टेंट फिजिशियन, दिल्ली
सवाल: इस बार अमरनाथ यात्रा कितने दिन तक चलेगी?
जवाब: 1 जुलाई से 31 अगस्त 2023 तक मतलब 62 दिन तक चलेगी।
सवाल: अमरनाथ यात्रा के लिए श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड ने क्या एडवाइजरी जारी की है?
जवाब: श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड मैनेजमेंट ने कड़े निर्देश देते हुए यात्रियों के लिए एक स्वास्थ्य परामर्श जारी किया है। जिसमें यात्रियों को स्वास्थ्य समस्याओं के बिना यात्रा को पूरा करने के लिए खाने की कुछ चीजें से दूर रहने के लिए कहा गया है।
इस एडवाइजरी के चलते लंगर, खाने के स्टॉलों, दुकानों और बाकी प्रतिष्ठानों में कोई भी बैन सामान न तो परोसा जाएगा और न ही बेचा जाएगा।
सवाल: अमरनाथ यात्रा बोर्ड मैनेजमेंट ने किन चीजों पर बैन लगाया है?
जवाब: ऑयली और नशीली चीजों पर बैन लगाया गया है। नीचे लगे क्रिएटिव से समझते हैं…

See also  CM की टिप्पणी को लेकर छिड़ा विवाद, दो नाबालिग लड़कियों के साथ कथित गैंगरेप का मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *