पामगढ़ : डबरी में डूबने से 3 वर्षीय मासूम की मौत, खेलने के दौरान हुआ हादसा

जांजगीर जिला के पामगढ़ में खेलने के दौरान एक 3 साल की मासूम बच्चा डबरी में डूब गया | परिजनों ने उसे तत्काल डबरी से बाहर निकालकर अस्पताल लेकर पहुंचे| जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। घटना शिवरीनारायण थाना के ग्राम बुंदेला की है | सूचना मिलने पर शिवरीनारायण पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है|

 

मिली जानकारी के अनुसार शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम बुंदेला में एक दर्दनाक हादसे में 3 वर्षीय मासूम की डबरी में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चा घर के पास खेलते-खेलते डबरी तक पहुंच गया और पानी में गिर गया। काफी देर तक नजर नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, जिसके बाद उसे डबरी से बाहर निकाला गया।

 

जीवित होने की उम्मीद में परिजन तत्काल उसे पामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। सूचना मिलने पर शिवरीनारायण पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

See also  घोटाला: सूर्यकांत के करीबी देवेंद्र डडसेना को नहीं मिली बेल, हाईकोर्ट ने कहा- आर्थिक अपराध समाज और अर्थव्यवस्था के लिए घातक