पामगढ़ में बीच चौराहे पर पिता पुत्र की बेदर्दी से पिटाई, पुत्र की मौत, पिता गंभीर, आरोपी फरार, मचा हड़कंप

जांजगीर जिला के पामगढ़ में बीच चौराहे पर पिता और उसके 15 साल के पुत्र के साथ कुछ लोगों ने बेरहमी से मारपीट की घटना को अंजाम दिया है । गंभीर रूप से घायल पुत्र ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया जबकि पिता का इलाज जारी है। मौत की खबर से पामगढ़ में हड़कंप मच गया है। वहीं घटना का अंजाम देने वाले सभी आरोपी फरार हो गए हैं। घटना पामगढ़ नगर पंचायत वार्ड क्रमांक 4 की है। घटना थाना से महज़ कुछ ही दुरी पर हुई है |

 

पामगढ़ में जमीन विवाद को लेकर दंपती पर जानलेवा हमला, रिश्तेदार ने लाठी और धारदार हथियार से किया ताबड़तोड़ वार, दोनों गंभीर

 

मिली जानकारी के अनुसार पामगढ़ के वार्ड क्रमांक 04 निवासी महेश टंडन बीते शनिवार की दोपहर करीब 1  बजे चौराहे के पास अपने 15 वर्षीय बेटे शिवा टंडन के साथ मौजूद थे। इसी दौरान महेश टंडन ने गांव के ही कुछ युवकों से पुराने दो हजार रुपए वापस मांगे। इसी बात को लेकर युवकों के साथ विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और आरोप है कि युवकों ने महेश टंडन और उनके बेटे शिवा टंडन के साथ हाथ-मुक्कों और लोहे के रॉड से जमकर मारपीट की।

See also  सूरजपुर के सभी पांचो आरोपियों को फांसी दी जाये

परिजनों का आरोप है कि शिवा को आरोपियों ने बेरहमी से पीटा और कई बार उठाकर जमीन पर पटका, जिससे उसके सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं। वहीं उसके पिता महेश टंडन के साथ भी मारपीट की गई। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

 

पामगढ़ में दर्दनाक हादसा, पान ठेले में बैठे बुजुर्ग को ट्रैक्टर ने कुचला, मौके पर हुई मौत, 2 लोगों ने भागकर बचाई जान

 

घायल शिवा की मां अनुसुइया टंडन दोनों को लेकर पामगढ़ थाने पहुंचीं और मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद शिवा को सीएचसी पामगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया। बेहतर इलाज के लिए बाद में शिवा को रायपुर के मेकाहारा अस्पताल भेजा गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बताया की शिवा महेश का एकलौता पुत्र था |

मृतक के चचेरे भाई ने फोन के माध्यम से पुलिस को शिवा की मौत की जानकारी दी। इसके बाद पामगढ़ पुलिस ने मर्ग कायम कर टीम को रायपुर रवाना किया है। वहीं फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

See also  छत्तीसगढ़-बलरामपुर में तीन नर कंकाल मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी