सक्ती : सिविल सर्जन 1 लाख रुपए घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने पकड़ा

सिविल सर्जन 1 लाख रुपए घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार : सक्ती जिला अस्पताल में प्रभारी सिविल सर्जन को एक लाख रुपए घूस लेते एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम में रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि उसने अपने अधीनस्थ कार्यरत फार्मासिस्ट से रिश्वत मांगी थी। जिला अस्पताल सक्ती में फार्मासिस्ट ग्रेड-2 के पद पर अटैचमेंट पर कार्यरत गंगा प्रसाद रत्नाकर ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी मूल पदस्थापना सीएमएचओ कार्यालय पोरथा, जिला सक्ती में है।

 

सिविल सर्जन 1 लाख रुपए घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार : फरवरी 2026 से वह जिला अस्पताल सक्ती में कार्यरत है, लेकिन मई और जून 2026 का पे-डेटा सीएमएचओ कार्यालय नहीं भेजा जा रहा था। शिकायत में आरोप लगाया गया कि प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. संतोष कुमार पटेल ने फरवरी से जून 2026 तक के पांच माह के हिसाब से 20-20 हजार प्रति माह, यानी कुल 1 लाख की रिश्वत मांगी।

रिश्वत मिलने के बाद ही पे-डेटा सीएमएचओ कार्यालय भेजे जाने की बात कही गई थी। एसीबी बिलासपुर ने शिकायत का सत्यापन कराया, जिसमें आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। इसके बाद ट्रैप की योजना तैयार की गई। आरोपी ने शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम लेकर अपने अस्थायी निवास डभरा बुलाया।

See also  सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पीएम जनमन के हितग्राही को सौंपी खुशियों की चाबी

सिविल सर्जन 1 लाख रुपए घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार : ऐसे पकड़ा गया आरोपी

गुरुवार 23 जुलाई की रात करीब 9 बजे डभरा कॉलेज मोड़ के पास शिकायतकर्ता एसीबी टीम के साथ पहुंचा। आरोपी डॉ. संतोष कुमार पटेल वहां पहुंचकर शिकायतकर्ता की स्कार्पियो में बैठे और जैसे ही उन्होंने 1 लाख की रिश्वत अपने कब्जे में ली, पहले से घात लगाए एसीबी अधिकारियों ने उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी ने आरोपी के कब्जे से रिश्वत की पूरी रकम बरामद कर ली है। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के तहत अपराध दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

इसे भी पढ़े :-आधार कार्ड से लोन, पर्सनल और बिजनेस दोनों ही, बिना किसी दस्तावेज से

 

सिविल सर्जन 1 लाख रुपए घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार : 10 हजार की घूस महिला हवलदार को रंगे हाथ पकड़ा
जगदलपुर। बस्तर जिले के कोड़ेनार थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक पीलेश्वरी साहू गुरुवार को रिश्वत लेते धरी गई। एसीबी जगदलपुर की टीम ने 10 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए उसे रंगे हाथ गिरफ्तार किया। दोपहर लगभग 2 बजे डीएसपी रमेश मरकाम व चन्द्रशेखर ध्रुव के नेतृत्व में एसीबी की टीम ने कोड़ेनार थाना में पहुंचकर रिश्वत के रुपए लेते हुए महिला प्रधान आरक्षक के कब्जे से 5-5 सौ के 20 नोट बरामद किया|

See also  हरियाणा में कांग्रेस विधायक दल की बैठक18 अक्टूबर को हो सकती है, चुना जाएगा विधायक दल का नेता

जिसे उसने बतौर रिश्वत ट्रैक्टर मालिक से लिया था। जानकारी के मुताबिक सड़क दुर्घटना के मामले में कोड़ेनार पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त किया था। बाद में न्यायालय ने ट्रैक्टर मालिक बंगालु यादव के पक्ष में सुपुर्दनामा जारी करते हुए वाहन सौंपने का आदेश दिया था।

 

https://chat.whatsapp.com/KWgRmFMmi952l9jEtHPU2Gखबरों के लिए

व्हाट्सअप ग्रुप

Join कीजिए