अकलतरा में रात में घर घुसकर मारपीट करने वाले महिला सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, 3 विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक भी शामिल, इसी मामले में एसआई हुआ था निलंबित

जांजगीर जिला के अकलतरा थाना में सस्पेंड हुए उप निरीक्षक मामले में अब पीड़ित पक्ष की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है| साथ ही इस मामले में महिला समेत 10 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसमें 6 पुरुष, 4 महिला और 03 विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक भी शामिल है| घटना थाना अकलतरा के ग्राम रोगदा की है।

दरअसल 27 मार्च की रात ग्राम रोगदा में प्रार्थी प्रकाश नोर्गे और उनके परिवार के सदस्यों को घर घुसकर विनोद कुमार नोर्गे ने परिवार समेत घर घुसकर मारपीट की थी। गंभीर मारपीट की घटना में 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। घटना में प्रार्थी प्रकाश नोरगे और उनके परिवार के सदस्य गंभीर रूप से घायल हुए थे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  27 मार्च 2026 की रात करीब 8:15 बजे आरोपीगण प्रार्थी के घर में घुसकर गाली-गलौच करते हुए आरोपी विनोद कुमार नोरगे ने लाठी से प्रार्थी के सिर, हाथ और पैरों पर वार किया। प्रार्थी की पत्नी जब रूम से बाहर निकली तो सविता और रामफल ने उनके बांह पकड़ लिए और विनोद ने उन पर भी हमला किया। इसी दौरान प्रार्थी के तीन पुत्र अभिषेक, सुमित और अमित पर भी लाठी से हमला किया गया। इसके बाद आरोपीगण ने प्रार्थी की बेटी को घसीटते हुए घर से बाहर निकाला। इस मारपीट में भानुप्रताप, राहुल, रौशन, नरेन्द्र, निखिल, रामगोपाल, रामकुमारी, शत्रुहन और अन्य आरोपी भी शामिल थे।

See also  CG : जमीन विवाद में अपने ही भाईयों पर चढ़ा दी ट्रेक्टर, 2 की दर्दनाक मौत, 7 भाईयों में चल रहा था विवाद

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा के नेतृत्व में अकलतरा पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और घटना में प्रयुक्त लाठी और बेल्ट जप्त किए। गवाहों के बयान दर्ज किए गए और घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 331(6), 115(2), 191(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है और कानूनी कार्रवाई पूरी की जा रही है।

 

अकलतरा थाना में पदस्थ उप निरी. कृष्ण कुमार साहू निलंबित, मारपीट की रिपोर्ट लिखने के बजाय करा दिया समझौता