11 वर्षीय लड़के ने पिता को मारी बंदूक, हुई मौत, हथकड़ियों के साथ अदालत में हुआ पेश

अमेरिका से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक 11 वर्षीय लड़के के ऊपर अपने दत्तक पिता की हत्या करने का आरोप लगा है। उसे हथकड़ियां पहने हुए गुरुवार को अदालत में पेश किया गया। यह घटना लगभग एक महीने पहले की है, जब आरोपी लड़के के पिता ने उससे उसका निन्टेंडो स्विच गेमिंग कंसोल छीन लिया था। इससे गुस्साए लड़के ने पिता की ही बंदूक से गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।

पुलिस के मुताबिक,हैरिसबर्ग के डनकैनन में रहने वाले क्लेटन डिट्ज नामक इस बच्चे ने एक महीने पहले इस घटना को अंजाम दिया था। दरअसल, उसके दत्तक पिता डगलस डिट्ज ने क्लेटन से उसका गेमिंग कंसोल छीन लिया था। इसकी वजह से वह अपने पिता से नाराज चल रहा था। उसी को ढूंढ़ने लिए उसने तिजोरी की चाबियां ढूढ़ने की कोशिश की। एक बार चाबिया मिल जाने के बाद उसने वहां पर गेमिंग कंसोल ढूंढ़ा लेकिन उसकी जगह उसे वहां पर एक पिस्टल मिल गई। अपने पिता से नाराज क्लेटन ने पिता के ऊपर फायर कर दिया, जिसकी वजह से डगलस की वहीं पर मौत हो गई।

See also  US में 87 लाख लोगों को करनी पड़ रही है एक से ज्यादा नौकरी, आखिर क्यों आई ऐसी नौबत!

घटना के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने लड़के के खिलाफ आपराधिक हत्या का मुकदमा दायर किया गया। उसके ऊपर वयस्क के तौर पर मुकदमा चलाया जा रहा है।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक लड़के की मां ने बताया कि क्लेटन जैविक रूप से उनका लड़का नहीं है। उसे 2018 में दंपत्ति ने गोद लिया था। तब से वह उनके साथ ही रह रहा था। मां ने कहा कि इस घटना के बाद जब उन्होंने उससे पूछा कि क्या हुआ तो क्लेटन ने कहा कि उसने अपने पापा को मार दिया है, उसे खुद से नफरत है। फिलहाल लड़के को हथकड़ियां पहनाकर अदालत में पेश किया गया है। उसके ऊपर एक वयस्क के रूप में पिता की हत्या का केस चल रहा है।