CG : 11वीं कक्षा की छात्रा को बेहोश होते तक बेदर्दी से मारते रहा युवक, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल

JJohar36garh News|बलरामपुर जिले में एक स्कूली छात्रा से मारपीट का मामला सामने आया है. युवक छात्रा पर जमकर लात-मुक्कें बरसा रहृा है. इतना ही नहीं बाल खींच कर गालों पर चांटे मार रहा है. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि घटना एक यात्री प्रतीक्षालय में हुई है. युवक के दोस्त ने ही इस मामले का वीडियो बनाकर वायरल किया है. बहरहाल इस मामले को लेकर करौंधा थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार बलरामपुर जिले के करौंधा थाना क्षेत्र के ग्राम श्रीकोट की रहने वाली युवती बस से उतरकर स्कूल जा रही थी. इसी दौरान एक युवक ने उनको जबरन पास के ही यात्री प्रतीक्षालय में ले गया. उसके बाद उनके साथ मारपीट करने लगा. वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक छात्रा पर जमकर लात-मुक्कें रहा है. इतना ही नहीं बाल खींच कर गालों पर चांटा भी मार रहा है. कहा ये जा रहा कि युवक के मार युवती बेहोश तक हो गई थी. युवक के दोस्त ने ही इस मामले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया.

See also  प्रदेश में अब तक 255.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

इधर वीडियो सामने आने के बाद करौंधा थाना पुलिस एक्टिव हो गई. पुलिस ने इस वाहियात घटना पर 8 अगस्त को ही अपराध पंजीबध्द कर लिया है. लेकिन अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. करौंधा थाना पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगी हुई है।