पामगढ़ : 18 केंद्रों में हुई 12वीं की परीक्षा, 1932 छात्र हुए शामिल, 41 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित

छत्तीसगढ़ में आज से कक्षा 12वीं की परीक्षा शुरू हो गई है। पहली परीक्षा भूगोल और भौतिक की हुई। जांजगीर जिला के पामगढ़ में 1973 छात्रों के लिए कुल 18 सेंटर बनाए गए थे। जिसमें 1932 छात्र-छात्राओं में परीक्षा दिलाया।

शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार भूगोल में कुल 941 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा के लिए नामांकन भरा था। जिसमें 28 छात्र अनुपस्थित थे और 913 परीक्षार्थी शामिल हुए। इसी तरह भौतिक में कल 1973 छात्र-छात्राओ ने परीक्षा फॉर्म भरा था जिसमें 13 छात्राएं अनुपस्थित थी और 1932 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दिलाया।

आज हुए परीक्षा में 1973 छात्र छात्राओं को शामिल होना था जिसमें 41 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित थी 1932 छात्र-छात्राओं में परीक्षा दिलाया।

See also  शराब बंदी को लेकर भीम आर्मी का 7 को जांजगीर में प्रदर्शन