13 नवम्बर को छत्तीसगढ़ बंद के  सम्बन्ध में बैठक 24 को 

रायपुर | आरक्षण मुद्दे को लेकर प्रदेश में पिछड़ा वर्ग समुदाय अब लामबंध हो रहे हैं, इस सम्बन्ध में साहू समाज के प्रदेशाध्य्क्ष अर्जुन हिरवानी ने 24  अक्टूबर की दोपहर 2 बजे साहू सदन रायपुर में बैठक राखी गई है | बैठक में प्रदेश के सभी छत्तीसगढ़िया समाज के लोग शामिल होंगे |  इस बैठक में 13 नवम्बर को होने वाले प्रदेश बंद के सम्बन्ध में चर्चा कर रणनीति बनाई जाएगी |आप को अवगत करा दे की पिछड़ा वर्ग को प्रदेश सरकार द्वारा 27 प्रतिशत आरक्षण देने के बाद से सवर्णो  वर्ग के लोग आक्रोषित हो गए थे | उन्होंने इसके खिलाफ न्यायालय का दरवाजा खटखटाया | जिससे आरक्षित वर्ग भड़क गए और बिलासपुर में एक सर्वदलीय बैठकहुई थी|  इस कार्यक्रम  में मुख्यमंत्री के पिता नन्द कुमार बघेल ने सवर्णो के विरोध में  हुंकार भरी थी और प्रदेश बंद की घोषणा कर दी थी

See also  बरगवां में नव पदस्थ सचिव का किया गया स्वागत