गरियाबंद जिला में आयोजित अपेरा (आर्केस्ट्रा) कार्यक्रम में सार्वजनिक अश्लीलता फैलाने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। आयोजन समिति से जुड़े 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी के खिलाफ शांति भंग और सार्वजनिक स्थलों पर अश्लीलता फैलाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
वहीं देवभोग पुलिस ने उड़ीसा की डांसर सुचित्रा जेना ग्राम जाकरा थाना धर्मसाला जिला ,जाजपुर ओडिशा से गिरफ्तार किया है जो कि उरमाल में ओपेरा के नाम पर अश्लील डांस किया था। पुलिस ने आईपीसी की धारा 296 , 3-5 बी.एन.एस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस ने उड़ीसा जाकर गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में देवेंद्र राजपूत (31), गोविंद देवांगन (21), नरेंद्र साहू (38), हसन खान (53), हरदयाल नागेश (50), मुकेश अग्रवाल (40), लाल कृष्ण कश्यप (27), राजेश कश्यप (36), सचिन कश्यप (24), लीलाधर साहू (50), ललित कौशिक (38), विकास यादव (32), जम्बूधर (40) और उमेश यादव (25) शामिल हैं। सभी को देवभोग एसडीएम कोर्ट में पेश किया जाएगा।
देवभोग थाना क्षेत्र के उरमाल में आयोजित 6 दिवसीय ओपेरा में हुए अश्लील डांस मामले की जांच पूरी हो गई है। अपर कलेक्टर पंकज डाहिरे ने जांच रिपोर्ट कलेक्टर को सौंप दी है। फाइनल टिप के बाद यह रिपोर्ट कमिश्नर को अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजी जाएगी। जांच अधिकारी ने खुद इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अनुमति देने में नियम का पालन नहीं किया गया है।
View this post on Instagram
जांच अधिकारी अपर कलेक्टर पंकज डाहिरे ने कई बिंदुओं पर मामले की जांच की, जिसमें आयोजन की अनुमति की प्रक्रिया और आयोजन में एसडीएम की उपस्थिति के उद्देश्य पर केंद्रित किया गया था। जांच अधिकारी ने आयोजक मंडल के सदस्य, कोटवार, सरपंच, पंच और मीडिया कर्मियों के बयान दर्ज किए।
बयानों से यह बात साफ हुआ कि एसडीएम ने 29 दिसंबर को आवेदन लेकर उसी तारीख को अनुमति दे दी। जिस नरेंद्र साहू को अध्यक्ष बताकर आवेदक बनाया गया, उसे आवेदन के संबंध में जानकारी ही नहीं थी। पुलिस और तहसीलदार के प्रतिवेदन नहीं लिए गए, न ही भूमि स्वामी की सहमति ली गई। प्रतिवेदन मांगने और शामिल करने की प्रक्रिया को एसडीएम ने केवल कागजों में ही दर्शाया। बयानों से एसडीएम की आयोजनों में उपस्थिति और मजा लेने की पुष्टि भी हुई है।
View this post on Instagram
अश्लील आयोजन में 8 जनवरी को प्रस्तुति देने वाली डांसर सुचित्रा जेना को गिरफ्तार कर मुचलके पर छोड़ा गया। थाना प्रभारी फैजुल शाह ने बताया कि गिरफ्तारी थाना धर्मशाला क्षेत्र, जिला जाजपुर में हुई। मामले में देवभोग पुलिस ने आयोजकों के खिलाफ धारा 296, 3-5 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर पहले ही 14 आयोजकों को गिरफ्तार कर लिया था।
ओडिशा के थाने में ही निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। 9 जनवरी के आयोजन में शामिल निशा महाराणा की तलाश पुलिस कर रही है। निशा ने कार्यक्रम से पहले वीडियो जारी कर भीड़ बढ़ाने की अपील की थी। शर्मसार करने वाला डांस 9 जनवरी को आयोजित था, जिसमें एसडीएम थिरकते नजर आए थे।
View this post on Instagram
