बिहार (Bihar) के पूर्णिया (Purnia) जिला से रिश्तों को शर्मसार करने का एक मामला सामने है. यहां जबरन 44 साल की चाची और 14 साल के नाबालिग किशोर की शादी कर दी गई। महिला के पति ने ही ग्रामीणों की मदद से दोनों का शादी करवाई। महिला के तीन बच्चे भी हैं। मामला 12 सितंबर का है लेकिन अब यह मामला उजागर हुआ है। मामला उजागर होने के बाद स्थानीय पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
दरअसल चाची और भतीजे को पति ने आपत्तीजनक हालत में पकड़ लिया था। जिसके बाद पति ने जबरन दोनों की शादी करा दी। इस दौरान कई ग्रामीण भी मौजूद रहे। यह शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के अनुसार महिला का पति पंजाब में काम करता है। उसकी पत्नी और भतीजे के बीच अवैध संबंध की जानकारी गांव वालों ने ही महिला के पति को दी थी। जिसके बाद पति चुपके से गांव आ गया। फिर पत्नी और 14 साल के भतीजे को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। फिर ग्रामीणों की मदद से दोनों की शादी कराई गई।
नाबालिग ने अपनी चाची के मांग में सिंदूर भी डाला। शादी करने के बाद महिला ने नाबालिग के पैर भी छुए। बताया जा रहा है की दोनों के अवैध संबंध की जानकारी पूरे गांव के लोगों को थी। नाबालिग का परिवार भी इस बात को जानता था। फिर ग्रामीणों ने महिला के पति को फोन पर इसकी सूचना दी। पति ने जब अपनी पत्नी और भतीजे की कमरे में आपत्तिजनक हालत में पकड़ा तो उसके घर के पास ग्रामीणों की भीड़ लग गई। गांव वालों ने की महिला के पति पर दोनो की शादी कराने का दबाव डाला। फिर गांव में ही दोनों की शादी कराई गई। इस दौरान ग्रामीण लाठी और डंडा के साथ लैस थे।
ग्रामीणों के डर से महिला और नाबालिग ने शादी कर ली। इस दौरान नाबालिग का परिवार भी मौके पर मौजूद रहा लेकिन ग्रामीणों के डर से वे लोग इस शादी का विरोध नहीं कर पाए। मामला उजागर होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। महिला के पति समेत अन्य ग्रामीणों पर केस दर्ज कर लिया गया है।