JJohar36garh News| बिलासपुर में 16 साल के बेटे ने अपने शराबी पिता की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। उसका पिता आए दिन शराब के नशे में उसकी मां के साथ मारपीट करता था। बेटे ने पिता को कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं माना। इस बीच सोमवार को भी वह अपनी पत्नी को मारने दौड़ा, इस पर बेटे ने फिर समझाने की कोशिश की। जब वह नहीं माना तो बेटे ने पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला हिर्री थाना क्षेत्र के मोहदा गांव का है। जहां शिवकुमार निषाद (45) रविवार की रात शराब के नशे में अपनी पत्नी रामप्यारी (40) को गाली दे रहा था। इतना ही नहीं उसने उसके साथ मारपीट की कोशिश भी की। इसके बाद सोमवार को रामप्यारी करीब दोपहर 12 बजे के आसपास नदी जा रही थी। इस दौरान भी शिवकुमार रामप्यारी से झगड़ा करने लगा और उसे मारने के लिए दौड़ गया। आरोपी बेटे ने बीच-बचाव कर पिता को समझाया। कुछ देर तक बेटे की बात मानकर शिवकुमार शांत रहा। बाद में शिवकुमार नदी के पास पहुंचकर अपनी पत्नी से फिर से मारपीट करने लगा।