छत्तीसगढ़ में फिर मिले 17 नए मरीज, शुक्रवार को संक्रमितों की हुई 105

Johar36garh (Web Desk)| छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को कोरोना संक्रमित नए मरीजों का आंकड़ा 105 हो गई है. देर शाम 17 नए मरीजों की पहचान हुई. सभी का टेस्ट पॉजीटिव आया, एम्स रायपुर ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी.

जो नए 17 मरीज मिले हैं उनमें रायपुर और बलौदाबाजार से 1-1 मरीज, दुर्ग से 5, बालोद से 4, राजनांदगांव से 4 और कबीरधाम जिले के 2 मरीज शामिल हैं. इन 17 मरीजों के साथ प्रदेश में शुक्रवार देर शाम तक 107 मरीज सामने आ चुके हैं. वहीं आज 25 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो गए जिन्हें अस्पतालों से डिस्चार्ज कर दिया गया.

इन 17 नए मरीजों के साथ प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 880 हो गई है. जिनमें से एक्टिव मरीजों की संख्या 647 है. वहीं 231 लोग पूरी तरह से स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं. जबकि 2 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है. जिसमें की एक मरीज राजधानी रायपुर का था, एक महिला भिलाई की रहने वाली है.

 

See also  छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 26 ट्रेनें रद्द, 7 राज्यों के यात्री होंगे प्रभावित: 14-15 फरवरी और 4-26 अप्रैल तक