छत्तीसगढ की 17 ट्रेनें रद्द, 9 एक्सप्रेस और 8 मेमू लोकल शामिल

JJohar36garh News Iछत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. 17 ट्रेनों को फिर रद्द किया गया है. इसमें 9 एक्सप्रेस और 8 मेमू लोकल शामिल हैं. रेलवे बोर्ड ने आदेश जारी कर दिया है.

रायपुर रेल मण्डल की गाड़ियां पुरी तरह प्रभावित होंगी. 5 मई से 24 मई तक ट्रेनें रद्द रहेंगी. प्रदेश के लाखों यात्रियों को परेशानियं को सामना करना पड़ेगा. इसके अलावा दूसरे राज्यों से छत्तीसगढ़ की यात्रा करने वाले यात्रियों को शादी-विवाह के इस सीजन में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा.

रायपुर रेल मंडल में इन एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन होगा प्रभावित:

1. दिनांक 05 से 24 मई, 2022 तक बिलासपुर एवं भोपाल से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18236/18235 बिलासपुर-भोपाल -बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

2. दिनांक 05 से 23 मई, 2022 तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18247 बिलासपुर -रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी

3. दिनांक 06 से 24 मई, 2022 तक रीवा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18248 रीवा – बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी

See also  अरनपुर आईईडी ब्लास्ट केस: NIA की बड़ी कार्रवाई, सुकमा-दंतेवाड़ा में 12 ठिकानों पर छापा

4. दिनांक 05 से 23 मई, 2022 तक जबलपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 11265 जबलपुर-अम्बिकापुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

5. दिनांक 06 से 24 मई, 2022 तक अम्बिकापुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 11266 अम्बिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

6. दिनांक 09 एवं 16 मई, 2022 को नांदेड से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12767 नांदेड-संतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

7. दिनांक 11 एवं 18 मई, 2022 को संतरागाछी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12768 संतरागाछी- नांदेड एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

8. दिनांक 11 एवं 18 मई, 2022 को रानी कमलापति से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22169 रानी कमलापति-संतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

9. दिनांक 12 एवं 19 मई, 2022 को संतरागाछी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22170 संतरागाछी-रानी कमलापति एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

रद्द होने वाली मेमू गाड़ियां:

1. दिनांक 05 से 24 मई, 2022 तक बिलासपुर एवं रायगढ़ रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 08738/08737 बिलासपुर-रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.

See also  IPS बनकर वहीं थाने पहुंचा जहाँ पिता हैं सिपाही

2. दिनांक 05 से 24 मई, 2022 तक बिलासपुर एवं शहडोल रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 08740/08739 बिलासपुर-शहडोल-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.

3. दिनांक 05 से 24 मई, 2022 तक रायपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 08705 रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.

4. दिनांक 05 से 24 मई, 2022 तक डोंगरगढ़ से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 08706 डोंगरगढ़- रायपुर- बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.

5. दिनांक 05 से 23 मई, 2022 को रायपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 08709 रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.

6. दिनांक 06 से 24 मई, 2022 को डोंगरगढ़ से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 08709 डोंगरगढ़-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.

7. दिनांक 05 से 24 मई, 2022 तक इतवारी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 08754 इतवारी-रामटेक मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.

8. दिनांक 05 से 24 मई, 2022 तक रामटेक से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 08755 रामटेक-नागपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.

See also  Janjgir : युवक ने फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी, माता-पिता मजदूरी करने गए जम्मू कश्मीर