छत्तीसगढ़ में 2 बच्चों के पिता ने प्रेमिका के साथ लगाई फांसी

Johar36garh (Web Desk)|सरगुजा जिला में दो बच्चों के पिता का दूसरी युवती से अवैध संबंध था। 2 दिन पूर्व प्रेमिका अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। इसके बाद दोनों घर से एक साथ निकल गए। दो दिन बाद दोनों की गांव से लगे इलाके में महुआ पेड़ पर फांसी से लटकी लाश मिली।
इस घटना से युवक की पत्नी जहां विधवा हो गई, वहीं बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया है।

सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गहिला के टोंगरीपारा निवासी विनोद 30 वर्ष शादीशुदा था। उसके 2 बच्चे भी हैं। इसके बावजूद काम करने के दौरान उसका राजपुर थाना क्षेत्र के पतरापारा निवासी 21 वर्षीय युवती से अवैध प्रेम संबंध चल रहा था।
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले विनोद की पत्नी अपने दोनों बच्चों के साथ मायके गई थी। इधर 27 जुलाई को प्रेमिका उसके घर पहुंच गई थी। इसके बाद से वह प्रेमिका के साथ निकल गया था।
इसी बीच 30 जुलाई को दोनों की गांव के ही बम्हनी टोंगरी में महुआ पेड़ पर फांसी से लटकती लाश मिली। इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतरवाकर पीएम पश्चात परिजनों को सौंप दिया।

See also  पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 जनवरी तक

शादी-शुदा होते हुए भी पराई युवती से अवैध संबंध का अंत खौफनाक हुआ। इस घटना से जहां युवक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, वहीं युवती के परिजन में भी मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।