पामगढ़ में 2 बहनों के साथ छेड़छाड़, 2 आरोपी गिरफ्तार

JJohar36garh News|जांजगीर जिला पामगढ़ के ग्राम भुईगांव के पास स्कूटी से जा रहे 2 बहनों के साथ छेड़छाड़ करने वाले 2 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है| उनके खिलाफ धारा 354 (घ), 294, 506, 34 और 08 पोस्को एक्ट के तहत अपराध किया है| 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया ने पामगढ़ थाना में शिकायत दर्ज़ कराई की 28 नवम्बर को वह अपनी नाबालिक बहन के साथ स्कूटी से भुईगांव जा रही थी, इसी दौरान कोड़ाभाट निवासी पप्पू राय खरे और रनसू राय खरे दोनों का पीछा कर अश्लील शब्दों का प्रयोग कर रहे थे| मना करने पर आरोपियों द्वारा गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई थी |  जिस पर आरोपियों को पामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है | 

See also  32 करोड़ की लागत से मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र का होगा कायाकल्प