सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में आगजनी मामले में 2 डॉक्टर गिरफ्तार, 6 मरीज़ों की गई थी जान

JJohar36garh News|राजधानी के सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में आग लगने के मामले में अस्पताल संचालक मंडल के दो डॉक्टर सचिन मल और अरविंदो राय को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। दोनों डॉक्टरों पर गैर इरादतन हत्या के आरोप में कार्रवाई की गई है। हादसे के बाद टिकरापारा थाने में गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया था। इस हादसे में आग से झुलसकर 6 मरीज़ों की जान चली गई थी।
आपको बता दें कि 17 अप्रैल को राजधानी अस्पताल में आग लग गई थी। इस इसकी जांच के लिए कमेटी बनाई गई थी। रायपुर के पचपेढ़ी नाका स्थित राजधानी अस्पताल में आग लगने से छह कोरोना मरीजों की मौत मामले की सुस्त गति से चल रही जांच ने कई सवालों को खड़ा कर दिया है। शनिवार दोपहर बाद लगी इस आग में ICU में भर्ती दो मरीजों के झुलसने की खबर है। जिसमें से एक मरीज की मौत हो गई। इस अस्पताल में कोरोना मरीज भर्ती थे। अस्पताल में आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई, मरीज पंलग छोड़ कर भागते नजर आए। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है।

See also  छत्तीसगढ़ के इस स्कूल में कोरोना विस्फोट, 19 छात्राएं पॉजिटिव, मचा हडकंप

अस्पताल में करीब 50 मरीजों का इलाज चल रहा था। मरीजों को बड़ी मशक्कत के बाद उनके परिजनों ने सुरक्षित बाहर निकाला। मरीजों को नजदीकी अस्पतालों में शिफ्ट किया गया है। अस्पताल में आग लगने की घटना से अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। यह अस्पताल पचपेढ़ी नाका में स्थित है, यहां के आइसीयू वार्ड में शार्ट सर्किट होने की वजह से आग लगी थी। राजधानी सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और वहां भर्ती मरीजों को अस्पताल से सुरक्षित निकाला।