30 लीटर अवैध शराब के साथ 2 गिरफ्तार, पामगढ़ पुलिस की कार्रवाई

Johar36garh (Web Desk)| छत्तीसगढ़ जांजगीर जिले के पामगढ़ पुलिस ने महुआ शराब ले जा रहे 2 लोगों को गिरफ्तार किया है | उनके पास से 30 लीटर महुआ शराब जप्त किया है | पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जुडिशल रिमांड पर भेजा गया| 

पामगढ़ पुलिस को पेट्रोलिंग के दौरान ग्राम भैसों  एवं सेमरिया में मुखबिर की सूचना पर आरोपी अजय तिवारी पिता जगदंबा प्रसाद तिवारी उम्र 20 वर्ष जो नरियारा का थाना मुलमुला के कब्जे से अवैध कच्ची महुआ शराब 15 लीटर कीमत लगभग 15,000 एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल ड्रीम युगा सीजी 10बी 4362 से लगभग 20,000 कीमती शराब बरामद किया गया एवं आरोपी अशोक बंजारे पिता हरि शंकर बंजारे उम्र 28 वर्ष परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल हीरो एचएफ डीलक्स सोल्डर कीमत लगभग 40000 को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर जुडिशल रिमांड पर भेजा गया| 

See also  CG : गुरूजी रखेंगे आवारा कुत्तों पर नियंत्रण, आदेश का शिक्षकों ने किया विरोध, बोले प्राचार्यों पर अतिरिक्त भार