Johar36garh (Web Desk)| छत्तीसगढ़ में कोरोना से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है। प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 100 के पार हो गयी है। आज प्रदेश में 5 नये कोरोना मरीज मिले हैं। दो अलग-अलग जिलों में ये 5 नये मरीज मिले हैं, जिन जिलों से कोरोनो पॉजेटिव मरीजों की रिपोर्ट आयी है, उनमें राजनांदगांव में 4 और कोरबा में 1 कोरोना के नये मरीज सामने आये हैं। जानकारी के मुताबिक ये सभी प्रवासी मजदूर हैं, जिन्हें पहले से क्वारंटीन में रखा गया था।
सभी के सैंपल को RTPCR टेस्ट के लिए रायपुर भेजा गया था, जहां उनकी रिपोर्ट पॉजेटिव आयी है। प्रदेश में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 101 हो गयी है। मिली जानकारी के मुताबिक जिन 4 मरीजों की राजनांदगांव से रिपोर्ट पाजेटिव आयी है, वो सभी मुंबई से आये थे।
वहीं कोरबा में जिस मरीज की रिपोर्ट पाजेटिव आयी है, वो दिल्ली से आया था। ये युवक एसईसीएल के वल्बी क्षेत्र का रहने वाला है। दिल्ली से लौटने के बाद इसे क्वारंटीन में रखा गया था, जहां इसकी रिपोर्ट पॉजेटिव आयी है।
COVID-19 Update: Five New positive cases found in Rajnandgaon (04) and Korba (01).
— AIIMS, Raipur, CG (@aiims_rpr) May 19, 2020
झूलन में नाबालिकों से लिया जा रहा काम, मेट के सहारे मनरेगा
https://johar36garh.com/chhattisgarh-news/jhulan-me-nabaliko-se-kaam/