रायपुर में लगी भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ. अम्बेडकर की 21 फुट ऊँची काँस्य प्रतिमा

भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ. बी. आर. अम्बेडकर की 21 फुट ऊँची काँस्य प्रतिमा क्रेन मशीनों की सहायता से निर्देशानुसार नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा नगर निगम जोन 4 क्षेत्र अंतर्गत विगत रात्रि लगभग 1 बजे डॉ बी. आर. अम्बेडकर चौक पर सादर ससम्मान स्थापित की गयी। प्रतिमा स्थापना के दौरान डॉ. बी. आर. अम्बेडकर चौक पर बौद्ध समाज के पदाधिकारियों और रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम जोन 4 जोन कमिश्नर डॉ दिव्या चंद्रवंशी, कार्यपालन अभियंता शेखर सिंह, सहायक अभियंता दीपक देवांगन, उपअभियंता राखी देवांगन की उपस्थिति रही।

 

See also  वैलेंटाइन डे मनाने का विरोध, बेसबॉल बैट और लाठियां के साथ पार्क में घुसे बजरंग दल के कार्यकर्ता, प्रेमी जोड़ों को धमकाने की कोशिश