JJohar36garh News|दिल्ली से सटे गाजियाबाद (Ghaziabad) में रविवार को बारिश की वजह से श्मशान घाट की छत गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया. हादसे में काफी संख्या में लोग श्मशान घाट की छत के नीचे दबे बताए जा रहे हैं. मौके पर जिला प्रशासन के अलावा एनडीआरएफ की टीम भी रेस्क्यू के लिए पहुंच गई. गाजियाबाद जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने हादसे में 21 लोगों के मौत की पुष्टि की है. सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. वहीं, सीएम योगी ने जिला प्रशासन से इस घटना की रिपोर्ट मांगी है.
बताया जाता है कि श्मशान घाट पर मुरादनगर के फल कारोबारी जयराम का अंतिम संस्कार किया जा रहा था। जयराम का 65 साल की उम्र में निधन हो गया था। अंतिम संस्कार के दौरान सभी लोग गेट से सटी गैलरी में खड़े थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। ढाई माह पहले ही यहां गैलरी बनाई गई थी।
लोगों का आरोप है कि गैलरी बनाने में घटिया मटेरियल का इस्तेमाल हुआ था। मौके पर मौजूद जयराम के पोते देवेंद्र ने बताया कि उसके दादा का अंतिम संस्कार किया जा रहा था। बाकी लोग दूर खड़े होकर देख रहे थे। इसी दौरान छत गिर गई। इससे वहां खड़े सभी लोग दब गए। देवेंद्र ने बताया कि हादसे में उनके चाचा की भी मौत हो गई है। एक चचेरा भाई मलबे के नीचे दबा हुआ है। हादसे में उनके पिता भी घायल हो गए।
घटना थाना मुरादनगर क्षेत्र का है. जहां एक श्मशान में एक वृद्ध की मौत के बाद अंतिम संस्कार में पहुंचे लोगों के ऊपर छत गिर गई. हादसे में काफी संख्या में लोग श्मशान घाट की छत के नीचे दबे बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि मुरादनगर थाना क्षेत्र के ही डिफेंस कॉलोनी में रहने वाले एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई थी जिसके बाद अंतिम संस्कार में कई लोग पहुंचे थे.
इस दौरान अंतिम संस्कार की प्रक्रिया चल रही थी. उसी दौरान जो लोग अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे वह श्मशान घाट के ही एक लेंटर के नीचे खड़े हुए थे. अचानक लेंटर भरभरा कर गिर गया जिसमें फाफी संख्या में लोग दब गए. वहीं, चश्मदीदों के मुताबिक अब तक 19 की मौत हो चुकी है.