आज का राशिफल 28 मार्च 2026, जाने कैसे रहेगा आज का दिन

28 March 2026 Aaj Ka Rashifal: आज चैत्र शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और शनिवार का दिन है। आज दशमी तिथि सुबह 8 बजकर 46 मिनट तक रहेगी। आज रात 8 बजकर 6 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 2 बजकर 51 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज रात 8 बजकर 17 मिनट से कल सुबह 7 बजकर 47 मिनट तक पृथ्वी लोक की भद्रा रहेगी। आज के दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार, हर राशि के लिए अलग-अलग शुभ और सामान्य प्रभाव बनेंगे। आज का राशिफल विस्तार से बता रहे हैं, ताकि आप अपने दिन की योजनाओं को बेहतर ढंग से संभाल सकें। पढ़िए 28 मार्च, शनिवार का राशिफल।

मेष राशि

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए नई खुशियां लेकर आने वाला है। आज विद्यार्थियों को कुछ नया क्रिएटिव करने का मौका मिलेगा। आज के दिन अपने व्यक्तित्व और स्वभाव में लाया गया परिवर्तन आने वाले कल के लिए बेहतरीन रहेगा। जिस काम का आपको लंबे समय से इंतजार था वो आज पूरे हो जाएगा। इसके लिए आपका बड़ा भाई आपकी मदद कर सकता है। नौकरी करने वालों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज अपने माता-पिता की सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है। आज आपका दांपत्य जीवन पहले की अपेक्षा काफी सुखद हो जायेगा। व्यापार में लाभ होने के शुभ संकेत हैं।

  • शुभ रंग – पिंक
  • शुभ अंक – 6

वृष राशि

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है। सामाजिक तथा पारिवारिक लोगों की तरफ से विशेष मान-सम्मान मिलेगा। यह समय रुकी हुई पेमेंट को कलेक्ट करने तथा आर्थिक स्थितियों को मजबूत करने के लिए उत्तम है। आज नौकरी कर रहे लोगों को फोन द्वारा किसी उच्चाधिकारी से महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। घर में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के आने से किसी खास मुद्दे पर सकारात्मक विचार-विमर्श होगा। आज अपनी योजनाओं तथा गतिविधियों को सीक्रेट रखें। अनुभवी लोगों का सहयोग और मार्गदर्शन आपके लिए सहायक रहेगा। नौकरी में कार्यभार बढ़ने की वजह से थकान रहेगी। इसलिए व्यवस्थित रूप से अपने कार्यों की प्राथमिकताओं पर ध्यान दें।

  • शुभ रंग – पीच
  • शुभ अंक – 1

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज का समय उपलब्धियों वाला है। आज अपनी पूरी मेहनत व ऊर्जा अपने कार्यों के प्रति लगाएंगे। आज आपको ध्यान रखना होगा कि किसी व्यवसायी के साथ लड़ाई-झगड़े जैसी स्थिति उत्पन्न न हो इसलिए अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। आज आपका पारिवारिक सदस्यों के साथ सुखद समय बीतेगा तथा घर में मेहमानों के आगमन से चहल-पहल भरा खुशनुमा माहौल रहेगा। आज जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग रहेगा तथा आपसी संबंध भी सौहार्दपूर्ण बने रहेंगे। बिजनेस के कामों में सुधार होगा। स्टाफ और कर्मचारियों का सहयोग बना रहेगा। ऑफिस में उच्चाधिकारियों के साथ संबंध और अधिक मजबूत होंगे।

  • शुभ रंग – यैलो
  • शुभ अंक – 5
See also  आज का राशिफल, 22 जनवरी, बच्चों को मिल सकता है बड़ा सरप्राइज, जाने कैसे रहेगा आज अन्य राशियों का दिन

कर्क राशि

कर्क राशि वालों आज आप खुशियों से भरे दिन की शुरुआत करने वाले हैं। पारिवारिक मामलों को लेकर आपको थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ेगी। आज सामाजिक गतिविधियों में आपका योगदान होने से आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। आपके व्यक्तिगत काम भी आज काफी हद तक सुचारू रूप से पूरे हो जाएंगे। आज व्यवसायिक कार्यप्रणाली में महत्वपूर्ण बदलाव करने की योजना बनाएंगे। आज किसी से भी बेवजह उलझने से आपको बचना चाहिए। आप अपना काम पूरा करने के लिये किसी दोस्त से मदद भी मांग सकते हैं। आज आपकी सेहत में स्थिरता बनी रहेगी।

  • शुभ रंग – मैजेंटा
  • शुभ अंक – 6

सिंह राशि

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज किसी अपरिचित व्यक्ति से ज्यादा घुलने-मिलने से बचने का प्रयास करें। कभी-कभी बहुत ज्यादा आत्म केंद्रित होना और ईगो की भावना रखने से आपसी संबंधों में मतभेद हो सकते हैं इसलिए आज आपको अपने स्वभाव में बदलाव करना जरूरी होगा। आज माता जी की सलाह से लिया गया निर्णय निकट भविष्य में बहुत लाभदायक साबित होगा। आपकी धर्म-कर्म और आध्यात्मिक कार्यों में भागेदारी बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

  • शुभ रंग – सिल्वर
  • शुभ अंक – 2

कन्या राशि

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आएगा और आपका रहन-सहन के प्रति अधिक सजग रहना दूसरों के बीच आकर्षण का केंद्र बनेगा। आज किसी अटके हुए काम को पूरा करने के लिए उचित समय है। किसी भी योजना को इम्प्लिमेंट करने से पहले घर के सदस्यों की सलाह जरूर लें। आज अगर यात्रा का विचार बन रहा है, तो अपने सामान का ध्यान रखें।

  • शुभ रंग – ऑरेंज
  • शुभ अंक – 1
See also  राशिफल 20 जनवरी, जाने कैसे रहेगा आज का दिन

तुला राशि

तुला राशि वालों आज आपका दिन खुशनुमा पल लेकर आया है। आज आप अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए नई योजना बनाएंगे, योजना भविष्य में कारगर साबित होगी। आज स्वास्थ्य संबंधी हल्की-फुल्की परेशानी रहने की वजह से आलस और सुस्ती रह सकती है, जिसका असर आपकी कार्यप्रणाली पर पड़ सकता है। सकारात्मक बने रहने के लिए अच्छे साहित्य और पारिवारिक लोगों के संपर्क में रहना बढ़िया रहेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मन बनाएंगे। आपका स्वभाव पूर्व की अपेक्षा विनम्र हो जाएगा। बच्चों के भविष्य को लेकर आप किसी अनुभवी से परामर्श लेंगे। किसी करीबी रिश्तेदार के आने से घर का रौनक बढ़ जाएगी। आर्किटेक के स्टूडेंट को आप मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब का ई-मेल आ सकता है।

  • शुभ रंग – व्हाइट
  • शुभ अंक – 9

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। इस राशि के छात्रों को अपने शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा साथ ही आज अपनी छिपी हुई प्रतिभा को पहचानकर उसे रचनात्मक कार्यों में लगाएंगे जिससे आपको मानसिक सुकून मिलेगा। आज के दिन अधिकतर समय परिवार लोगों के साथ बीतेगा, घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। आज आपको जीवनसाथी से खुशखबरी मिलेगी, जिससे पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य को करने के लिए अपने करीबी दोस्त से मदद लेंगे।

  • शुभ रंग – ग्रे
  • शुभ अंक – 4

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए आज नए विचारों से भरपूर रहेगा। कला के क्षेत्र में आज आपको अपनी क्रिएटिविटी दिखाने का अवसर मिलेगा। आज किसी भी काम को सावधानीपूर्वक करें। जल्दबाजी करने से काम बिगड़ सकता है। इस राशि के बिजनेसमैन के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से बढ़िया रहेगा, उन्हें अच्छा मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं। स्टूडेंट आज करियर के बारे में अपने गुरु मार्गदर्शन ले सकते हैं। बच्चों के लिए आज का दिन इंज्वाय से भरा होगा। अविवाहित लोगों के लिए आज शादी का प्रपोजल भी आ सकता है। आज आपको नए आभूषण खरीदने के विचार आ सकते हैं। परिवार का वातावरण सुखमय रहेगा।

  • शुभ रंग – ब्लैक
  • शुभ अंक – 2
See also  23 फरवरी 2026 आज का राशिफल, मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन, जानें किसे मिलेगा लाभ

मकर राशि

मकर राशि वालों आज आपका दिन कुछ नए बदलाव लाने वाला है। आज नौकरी कर रहे लोगों को अपने किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। प्राइवेट जॉब करने वाले लोग यदि जॉब स्विच करने की सोच रहे हैं तो कर सकते हैं, बढ़िया लाभ मिलने के योग हैं। आज जीवनसाथी के साथ खट्टी-मीठी नोक-झोंक हो सकती है, जिसकी वजह से आपके रिश्ते में और अधिक नजदीकियां बढ़ेंगी। आज समय का सही इस्तेमाल करेंगे और हर काम को लगन से करने की ललक रहेगी। नतीजे भी अच्छे मिलेंगे। आज कुछ पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा, जिसका आप काफी दिनों से इंतजार था। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी, यात्रा लाभदायक रहेगी।

  • शुभ रंग – मैहरून
  • शुभ अंक – 6

कुम्भ राशि

कुम्भ राशि वालों आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आपके प्रतिद्वंद्वी आपको परेशान नहीं करेंगे और आपकी पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भागदौड़ अधिक होगी। आज राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े मित्र की पावर आपके लिए कारगर साबित होगी। उसके साथ लाभदायक बिंदुओं पर विचार-विमर्श भी होगा। दोस्तों के साथ रोमांचक यात्रा हो सकती है। पारिवारिक माहौल अच्छा बना रहेगा। सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपके काम में परिवार वालों का सहयोग बना रहेगा। लवमेट के साथ बाहर घूमने का प्लान बन सकता है।

  • शुभ रंग – ब्लू
  • शुभ अंक – 9

मीन राशि

मीन राशि वालों आज आपको व्यापार के कुछ मामलों में अचानक लाभ हो सकता है। आज आमदनी का नया स्रोत आपको मिलेगा। आज अपने जीवन को सकारात्मक नजरिए से समझने की कोशिश करेंगे तो इससे चल रही गलतफहमियां सुलझ जाएंगी। धर्म तथा अध्यात्म के प्रति बढ़ता हुआ आपका विश्वास आपको मानसिक सुख और शांति देगा। घर में धार्मिक आयोजन करवाएंगे। आपको आलस या थकान ज्यादा महसूस हो सकती है। इस राशि के इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स को आज किसी अच्छी कंपनी से ऑफर आ सकता है। संतान प्राप्ति के आसार हैं। घर में छोटी-सी पार्टी भी हो सकती है। आपके पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। नवविवाहितों के जीवन में खुशियां बढ़ेंगी।

  • शुभ रंग – पर्पल
  • शुभ अंक – 1