JJohar36garh News|छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राऊण्ड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। उन्होंने प्रदेश की जनता के नाम अपने संदेश का वाचन किया और प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ी घोषणा की है. सीएम ने प्रदेश में चार नए जिले सक्ति, मनेन्द्रगढ़, सारंगढ़ बिलाईगढ़, मोहला-मानपुर को जिला बनाने की घोषणा की। सीएम ने कहा कि हमने पहले 25 नई तहसीलों के गठन का घोषणा करता हूं।
1. विकेन्द्रीयकरण के सिलसिले को और आगे बढ़ाते हुए जिलों का पुनर्गठन करते हुए चार नये जिले ‘मोहला-मानपुर’, ‘सक्ती’, ‘सारंगढ़-बिलाईगढ़’ तथा ‘मनेन्द्रगढ़’ के गठन की घोषणा।
2. 18 नई तहसीलों के गठन की घोषणा ।
3. राजस्व संबंधी कामकाज की जटिलता से जनता को राहत दिलाने के लिए नामांतरण की प्रक्रिया का सरलीकरण किया जाएगा।
4. सभी जिला मुख्यालयों एवं नगर-निगमों में एक उद्यान सिर्फ महिलाओं के लिए विकसित किया जाएगा, जो ‘मिनीमाता उद्यान’ के नाम से जाना जाएगा।
5. प्रचलित व्यवस्था के अनुसार प्रदेश के महाविद्यालयों में, स्नातक तथा स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयु-सीमा का बंधन है। उच्च शिक्षा के लिए आगे बढ़ने वाले युवाओं के हित में आयु-सीमा के इस बंधन को समाप्त करने की घोषणा ।
6. प्रदेश की जनता को रियायती दर पर दवा उपलब्ध कराने के लिए ‘मुख्यमंत्री सस्ती दवा योजना’ नगरीय क्षेत्रों में लागू है। अब यह ‘श्री धन्वन्तरी योजना’ के नाम से जानी जाएगी।
7. बिजली कंपनियों में विभिन्न पदों पर 2 हजार 500 से अधिक कर्मियों की भर्ती की जाएगी।
8. ‘डायल 112’ सेवा की उपयोगिता को देखते हुए इसका विस्तार अब पूरे प्रदेश में किया जाएगा।
25 नई तहसीलों का गठन
जिला बेमेतरा में नांदघाट, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में सुहेला एवं भटगांव, जिला बिलासपुर में सीपत एवं बोदरी, जिला सूरजपुर में बिहारपुर, जिला बलरामपुर -रामानुजगंज में चांदो, रघुनाथ नगर, डौरा-कोचली एवं कोटमी-सकोला, जिला रायगढ़ में सरिया एवं छाल, जिला कोरबा में अजगरबहार एवं बरपाली, जिला दुर्ग में अहिवारा, जिला उत्तर बस्तर कांकेर में सरोना एवं कोरर, जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में बारसूर, जिला कोण्डागांव में मर्दापाल एवं धनोरा, जिला जांजगीर चांपा में अड़भार, जिला बीजापुर में कुटरू एवं गंगालूर, जिला राजनांदगांव में लालबहादुर नगर और जिला सुकमा में तोंगपाल को नवीन तहसील बनाया जाएगा.



