महासमुंद : देहव्यापार के संदेह पर ग्रामीणों ने 4 महिलओं को पकड़ा, पुलिस कर रही है पूछताछ

महासमुंद जिले में पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर एक घर में छापा मारकर चार महिलाओं को पकड़ा है। महिलाओं पर देहव्यापार चलाने का आरोप है। पकड़ी गई चारों महिलाएं छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की रहने वाली है। फिलहाल पुलिस इन महिलाओं से पूछताछ कर रही है। घटना तुमगांव क्षेत्र के नेशनल हाइवे-53 स्थित एक मकान की है।
ग्रामीणों ने देहव्यापार की आशंका जताते हुये मकान में धावा बोलकर चार संदिग्ध महिलाओं को पकड़ा और इसकी जानकारी तुमगांव पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और चारों महिलाओं को पकड़कर थाने लाया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस और पकड़ी गई महिलाओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि इस मकान में आये दिन महिलाएं-युवतियां और युवकों का आना जाना लगा रहता है।
इसी घर की एक महिला ने कुछ समय पहले ही नगर पंचायत अध्यक्ष बलराम कांत साहू पर छेड़छाड़ का झूठा आरोप लगाकर उन्हें जेल भेज दिया। अब उसी मकान में चार संदिग्ध महिलाएं पकड़ाई है। ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप भी लगाया है। वहीं, पुलिस जांच में पता चला है कि पकड़ी गई महिलाएं रायपुर, धमतरी, अंबिकापुर और महाराष्ट्र की रहने वाली है।
See also  अब 15 अप्रैल से बच्चों को स्कूल आने की बाध्यता खत्म, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश