शादी में रसगुल्ला खाने से 41 साल के व्यक्ति की मौत, मचा हड़कंप

झारखंड में एक शादी का माहौल उस वक्त मातम में बदल गया, जब एक शख्स की गले में रसगुल्ला फंसने से मौत हो गई। यह हैरान करने वाली घटना जमशेदपुर की है। यहां एक शादी में शामिल होने आए 41 साल के ललित सिंह खाना खा रहे थे, तभी उनके गले में रसगुल्ला अटक गया और उनकी जान चली गई। यह घटना शनिवार को हुई, जब ललित सिंह मलियांटा गांव में एक शादी में शरीक होने गए थे।

डॉक्टरों के मुताबिक, मिठाई (रसगुल्ला) ललित के गले में जाकर सांस की नली में अटक गई थी। इससे उनके शरीर में ऑक्सीजन की सप्लाई रुक गई और उनकी मौत हो गई। रसगुल्ले ने उनकी सांस की नली को पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया था, जिसके चलते सिंह ने कुछ ही मिनटों में दम तोड़ दिया। खाना खाने के दौरान ही सिंह अचानक गिर पड़े, जिसके बाद वहां मौजूद लोग उन्हें तुरंत एमजीएम अस्पताल ले गए। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद ललित सिंह का शव परिवार को सौंप दिया गया।

See also  सास को दमांद से हुआ प्यार, पति ने पकड़ा रंगेहाथ, मामला पहुंचा पुलिस के पास