420 नग प्रतिबंधित कफ सिरप जप्त, आरोपी गिरफ्तार 

Johar36garh (Web Desk) | बलरामपुर जिले के बसंतपुर पूलिस ने नशा के उपयोग में लाये जाने वाले कफ सीरप का बड़ा खेप बरामद किया है। आरोपी के  कब्जे से 420 नग प्रतिबंधित कफ सिरप जप्त किया गया|  पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है | मिली जानकारी के अनुसार  31 मार्च 2020 को थाना प्रभारी बसंतपुर अनुरंजन लकड़ा द्वारा प्रतापपुर निवासी रामस्वरूप तिवारी पिता अवधेश तिवारी के कब्जे से 420 नग प्रतिबंधित कफ सिरप जप्त किया गया तथा 29 मार्च 2020 को थाना प्रभारी सनावल द्वारा ग्राम कुरलुदीह के शमशाद अंसारी पिता रफीक अंसारी से 5 नग प्रतिबंधित कफ सिरप जप्त कर नारकोटिक्स ड्रग एंड सायकोट्रोपिक सब्सटांस एक्ट 1985 के तहत कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

See also  ब्रेकिंग न्यूज़ -मालखरौदा के सरकारी दुकान से 13 लाख के खाद्यान्न का गबन, दुकान संचालक पर एफआईआर, एसडीएम ने दिए के आदेश