पति ने पत्नी और पांच बच्चों पर धारदार हथियार से काटा, चार की मौके पर मौत

JJohar36garh News|बिहार के सीवान से दिलदहलाने वाली घटना की सूचना आ रही है। जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के बलहां अलिमर्दनपुर गांव में सोमवार की आधी रात नशे में धुत एक अधेड़ ने अपनी पत्नी और पांच बच्चों को फसुली से काट डाला। इस घटना में जहां चार बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई है वहीं जख्मी पत्नी को पटना रेफर कर दिया गया है। मरने वालों में तीन बेटे और एक बेटी है।  जबकि एक बेटी का इलाज सीवान में चल रहा है।

इससे एक दिन पहले बिहार के नवादा जिले में एक रिटायर्ड दारोगा की पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर दी गयी। घटना रजौली थाना क्षेत्र के प्राणचक गांव के बिनोबा नगर टोला की है। मृतकों में दारोगा शिवनारायण चौधरी की 45 वर्षीया पत्नी लाछो देवी, 13 वर्षीय बेटा राजीव कुमार और 10 वर्षीय बेटा राजकुमार शामिल हैं। तीनों की लाशें बिनोबा नगर टोला में सड़क के किनारे एकांत में स्थित उसके घर के भीतर एक पलंग पर पायी गयी। तीनों के गले में साड़ी का फंदा लिपटा हुआ था। सोमवार की सुबह पड़ोसियों की सूचना पर रजौली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक तीनों की हत्या कर उसे आत्महत्या का स्वरूप देने की कोशिश की गयी है।

See also  दिल्ली में ‘जहरीली हवा’ का कहर: कई इलाकों में AQI 400 के पार, स्थिति रेड ज़ोन में

घटनास्थल पर पहुंचे नवादा के प्रभारी एसपी आनंद कुमार ने बताया था कि प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीत होता है। फोरेंसिक लैब व डॉग स्क्वॉड की टीम जांच करने पहुंची थी। मृतक लाछो देवी रिटायर्ड दारोगा की दूसरी पत्नी बतायी जाती है। दारोगा अपनी पहली पत्नी के साथ पटना में रहते हैं। तीनों मां- बेटे ही रजौली में रहते थे। घटना की रात भी दारोगा पटना स्थित अपने आवास पर बताये जाते हैं। दारोगा मूलत: जहानाबाद जिले के मकदुमपुर थाने के ओका गांव के रहने वाले बताये जाते हैं। पुलिस को उम्मीद है कि फोरेंसिक लैब व डॉग स्क्वॉड की टीम की जांच से मामले का खुलासा हो सकेगा।