पांचों जिले में अलर्ट, पुलिस की छुट्टियां रद्द

अयोध्या मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा आज दिए जाने वाले एतिहासिक फैसले के मद्देनजर सरगुजा पुलिस रेंज के पांचों जिलों में अलर्ट जारी किया गया है ।पुलिस महानिरीक्षक केसी अग्रवाल ने सभी पुलिस अधिकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी है ।स्थानीय पुलिस के साथ जहां-जहां सीआरपीएफ की पुलिस है वहां रोड मार्च के भी निर्देश दिए गए हैं।

आईजी केसी अग्रवाल ने बताया कि रात से ही सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पेट्रोलिंग की जा रही है। संभावित स्थलों पर भी पुलिस की कड़ी नजर है। उन्होंने कहा कि पहले ही लोगों को बता दिया गया है कि सोशल मीडिया, व्हाट्सएप ग्रुप में आने वाले किसी भी भ्रामक जानकारी से दूर रहें। किसी भी ऐसे भ्रामक मैसेज को अन्य ग्रुपो में फॉरवर्ड ना करें। ऐसी किसी भी हरकत से यदि उन्माद फैलता है तो व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन व सोशल मीडिया में पोस्ट करने वाले के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा सरगुजा रेंज के पांचों जिले में बेहतर भाईचारा है। यहां कभी किसी तरह की अप्रिय स्थिति निर्मित नहीं होती है ,बावजूद इसके पुलिस को एहतियातन अलर्ट किया गया है ।पेट्रोलिंग जारी है। सीआरपीएफ भी इस काम में लगी है।

See also  महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों ने सियासी पंडितों को चौंका दिया, महायुति की तिकड़ी ने किया कमाल

कोरबा क्षेत्र में भी प्रशासन अलर्ट

कोरबा। अयोध्या मामले पर फैसले को लेकर प्रशासन कल से अलर्ट है। पुलिस लाइन में बलवा रोकने मॉकड्रिल किया गया । इसके साथ ही अगले कुछ दिनों तक सोशल साइट्स जैसे व्हाट्सअप, फेसबुक, आदि के ग्रुप मे कोई ऐसी न्यूज़, खबर, सन्देश, फारवर्ड सन्देश या सचित्र सन्देश को फारवर्ड नही करने की हिदायत दी जा रही , जिसके सत्यता के बारे मे पूरी तरह से सुनिश्चित न हो l किसी भी प्रकार से धार्मिक, राजनितिक, सामाजिक द्वेष को बढ़ाने वाले संदेशो को फारवर्ड न करें और साथ ही अपने आस पास के लोगो को ऐसा करने से रोकने की अपील कलेक्टर कौशल किरण ने की है । पुलिस की नजर सोशल मीडिया पर है। रजगामार रोड स्थित पुलिस लाइन में अतिरिक्त बल सुबह से अलर्ट है।

जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने पुलिस मुस्तैद

रायगढ़। अयोध्या मामले में फैसले की घड़ी को चंद मिनट बाकी है। जिला पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस जवानों से लेकर अधिकारी कर्मचारी मुस्‍तैद हैं। सुरक्षा व्यवस्था, कानून व्यवस्था के साथ सभी गतिविधियों पर नजर बनाए रखने के लिए जरूरी दिशानिर्देश दिए जा रहे हैं। (publish Naidunia)

See also  टिकटॉक एप को चुनौती : छत्तीसगढ़ की चिंगारी एप, पिछले 24 घंटे में 10 लाख बार डाउनलोड हो चुका है