पकरिया में सोशल डिस्टेंस की उड़ी धज्जिया, 60 सिलेंडर के लिए सैकड़ों की भीड़, जनप्रतिनिधि भी बने भीड़ का हिस्सा

Johar36garh (Web Desk)| छत्तीसगढ़ जांजगीर जिले के अकलतरा पकरिया (झु) में सोमवार को सोशल डिस्टेंस का गांववालों ने खुलेआम धज्जिया उड़ा दी| महज 60 सिलेंडर लेने के लिए ग्राम पंचायत भवन मे सैकड़ों की भीड़ उमड़ पड़ी, इस भीड़ में जनप्रतिनिधियों को भी देखा गया| गांव के निगरानी समिति के सदस्य और कोटवारों ने भीड़ को हटाने की कोशिश की मगर वे भी भीड़ के आगे बेबस नजर आए|

लॉक डाउन को अब 20 दिन हो गए हैं, घरों में कैद होने के बाद लगता था की इस महामारी की गंभीरता को लोग समझ गए होंगे, लेकिन पकरिया गांव की इस स्थिति को देखकर नहीं लगता की इस महामारी को लोगो ने और जनप्रतिनिधियों ने गंभीरता से लिया हो|  इस भीड़ में जनप्रतिनिधि भी पहुंचे थे, लेकिन वे भी अपने समर्थकों को गैस सिलेण्डर दिलवाएं और वहां से चले गए | सोशल डिस्टेंस का पालन कराने या भीड़ को ब्यवस्थित कराने की भी जहमत नहीं की| सैकड़ों की भीड़ में 2 कोटवार शीत दास और पुजारी दास की समझाईस का भी कोई असर नहीं हुआ, वे ग्रामीणों को समझाते रहे , लेकिन लोगों ने उनकी बातों को नज़रअंदाज करते गए| गांव के निगरानी समिति के सदस्यों ने भी कोशिश की फिर भी वे नहीं माने, लिहाजा लोग एक-दूसरे के पास ही खड़े रहे और सोशल डिस्टेंस की धज्जियाँ उडाते रहे|

See also  भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, रायपुर में सीएम विष्णुदेव ने की छेरपहरा की रस्म

दरअसल अकलतरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत पकरिया (झु) में सोमवार को इंडेन गैस एजेंसी नरियरा से 60 गैस सिलेण्डर को वितरण करने के लिए ग्राम पंचायत भवन पहुंची थी| सिलेण्डर आने की सूचना गांव में आग की तरह फ़ैल गई| इसके बाद गांव के सभी लोग सिलेण्डर लेने के लिए ग्राम पंचायत भवन पहुंच गए, जिससे भवन परिसर में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी| पहले मुझे कहते हुए लोग कर्मचारी के पास पहुंचने लगे |
यहाँ पर सवाल उठता है की जब इतने गंभीर समय में भी कोई अपनी जिम्मेदारी को नहीं समझरहा है,तो हम इस संक्रमण से कैसे बच पाएंगे, शासन प्रशासन ने पहले ही महामारी के संकेत दे दिए है और अपनी ओर से सचेत भी कर दिया है इसके बाद भी कोई इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं |