छत्तीसगढ़ में 4 कांस्टेबल और 3 हेड कांस्टेबल सहित 7 कोरोना संक्रमित, थाने को सील करने की तैयारी

Johar36garh (Web Desk)|राजधानी के कबीर नगर थाना में आज सात पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित पाये गये है। एक साथ एक ही थाने से इतनी ज्यादा संख्या में मरीज मिलने के बाद थाने में हड़कंप मच गया है। पाॅजिटिव मरीजो में 4 कांस्टेबल और तीन हेड कांस्टेबल शामिल है। एक ही दिन में सात मरीज मिलने के बाद थाना के प्रभारी ने खुद को होम आइसोलेट कर दिया। वहीं पूरे थाने को सील करने की तैयारी भी की जा रही।

कबीर नगर थाना टीआई लक्ष्मी जायसवाल के मुताबिक आज एक साथ 7 पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित पाये गये है। सभी का उपचार जारी है। खुद भी होम आइसोलेट में है। वहीं थाने को सील करने को लेकर उच्च अधिकारियों से चर्चा की जा रही है।

बता दें कुछ दिनों पहले ही थाने में पदस्थ एक एएसआई ड्यूटी के दौरान कोरोना संक्रमित पाये गये थे, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान पांच सितंबर को उनकी मौत हो गयी। मृतक जवान का नाम उत्तरा कुमार नेताम था।

See also  छत्तीसगढ़-रायपुर के मेकाहारा अस्पताल का सुधरेगा फायर सिस्टम, आगजनी के बाद मेंटेनेंस को मिली मंजूरी