जांजगीर जिला में फिर मिला 8 कोरोना मरीज, प्रदेश में 2776 पहुंची संक्रमितों की संख्या, आज 619 मरीजों की हुई पुष्टि

आज दिनांक की स्थिति में प्रदेश की पॉजिटिविटी दर 9.37 प्रतिशत है ।
आज प्रदेश भर में हुए 6606 सैंपल में की जांच में 619 व्यक्ति कोरोना
संक्रमित पाए गए हैं।

प्रदेश में 27 जिला से कोरोना संक्रमित पाए गए

प्रदेश में  आज जिला सुकमा से 2, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 4,
बलरामपुर से 4, नारायणपुर  से 5, बस्तर से  5, गरियाबंद से 6,
बीजापुर से 6, जशपुर से 8, जांजगीर-चांपा से 8, दंतेवाड़ा से 13,
बालोद से 16, महासमुंद से 18, सूरजपुर से 20, कोरबा से 21,
कोरिया से 21, कोंडागांव से 23, कबीरधाम से 26, बेमेतरा से
26, कांकेर से 27, धमतरी से 31, बलौदाबाजार से 34,
बिलासपुर  से 35, रायगढ़ से 37, दुर्ग  से 39, सरगुजा से 50,
राजनांदगांव से 51, रायपुर से 83 कोरोना  संक्रमित पाए गए
तथा शेष जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है ।

See also  VIDEO : जांजगीर जिला से महिला से छेड़छाड़ आरोपी गिरफ्तार