9 जनवरी से हल्के बारिश की संभावना, मौसम विभाग की चेतावनी, धान की स्टेकिंग और सुरक्षित ढंकने का इंतजाम सुनिश्चित करें – कलेक्टर

JJohar36garh News|मौसम विभाग ने 9 जनवरी से छत्तीसगढ़ के विभिन्न इलाकों में हल्के बारिश, शीतलहर, आद्रता में बढ़ोत्तरी की संभावना व्यक्त की है। कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने धान खरीदी से संबंधित अधिकारियों से कहा है कि समर्थन मूल्य पर खरीदे गये धान की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कर लें। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के उपार्जन केन्द्रों का सतत भ्रमण कर धान से सुरक्षा संबंधी सभी उपाय सुनिश्चित करने कहा है।
उन्होंने कहा कि धान उपार्जन केन्द्रों में स्टेकिंग और सुरक्षित ढकने का पुख्ता इंतजाम  होना चाहिए। किसी भी स्थिति में धान का नुकसान नहीं होना चाहिए। धान उठाव के लिए भी सतत प्रयास जारी रखें। धान बेचने वाले किसानों को भी हल्के बारिश के संबंध में सूचना अवश्य दें।

See also  छत्तीसगढ़-सुकमा के जयसिंह का बना पक्का घर, विष्णु देव की सरकार में पीएम आवास योजना का मिला लाभ