अकलतरा : शिक्षक दम्पती के घर बंधक बना कर लाखो की डकैती, 5 से अधिक सशस्त्र लोगो ने डकैती की घटना को अंजाम

जांजगीर चाम्पा जिला में शनिवार की रात 5 से अधिक सशस्त्र लोगो ने डकैती की घटना को अंजाम दिया है|  आरोपियों ने साढ़े 8 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहने और डेढ़ लाख कैश समेत 10 लाख की लूट को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलने पर अकलतरा पुलिस ने डॉग स्क्वायड के साथ फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की मदद ली जा रही है,

जानकारी के मुताबिक, अकलतरा नगरपालिका के वार्ड नंबर- 5 गुरू घासीदास मोहल्ले में शिक्षक किशोर देवांगन का घर है। शनिवार को परिवार वाले खाना खाकर सोने के लिए चले गए। रात को डेढ़ बजे घर के पीछे किचन का दरवाजा तोड़कर 4 नकाबपोश बदमाश अंदर घुसे। इसके बाद उन्होंने कमरे में सो रही बच्ची और बुजुर्ग महिला को चाकू दिखाकर बंधक बना लिया। घटना अकलतरा थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर हुई।

वारदात के वक्त शिक्षक किशोर देवांगन और उनकी पत्नी ऊपर के कमरे में सो रहे थे। वहीं नीचे के एक कमरे में किशोर देवांगन का भाई सो रहा था। उस कमरे का दरवाजा आरोपियों ने बाहर से बंद कर दिया। दूसरे कमरे में किशोर की मां त्रिवेणी देवांगन (68 वर्ष) और उसकी पोती सोई हुई थी। चारों बदमाश बुजुर्ग के कमरे में घुसे और उनके हाथ-पैर और मुंह को बांध दिया और उनके साथ मारपीट की। महिला की पोती के मुंह को एक बदमाश दबाकर बैठ गया। चाकू की नोक पर दादी-पोती को बंधक बना लिया गया।

See also  घिवरा पुल पर मिली युवक की लटकती हुई लाश

इसके बाद आरोपियों ने कमरे की अलमारी में रखे साढ़े 8 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहने और डेढ़ लाख रुपए नगद लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी 4 नकाबपोश बदमाश पीछे के रास्ते से पेड़ की टहनी पर साड़ी की रस्सी बनाकर नीचे उतरे और फरार हो गए।

बुजुर्ग महिला त्रिवेणी देवांगन ने घटना की जानकारी घर के ऊपर कमरे में सो रहे अपने बड़े बेटे किशोर देवांगन और छोटे बेटे को दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। आरोपियों को पकड़ने और सबूत जुटाने के लिए डॉग स्क्वॉड की भी मदद ली जा रही है। मौके पर एसपी विजय अग्रवाल भी पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। बिलासपुर से फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को भी बुलाया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 4 नकाबपोश अज्ञात लुटेरों के खिलाफ धारा 394, 458 के तहत अकलतरा थाने मामला दर्ज किया गया है।

See also  ट्रेनों के जनरल डिब्बे में यात्रियों के लिए पैर रखने की जगह नहीं, दरवाजे के ऊपर बैठकर यात्रा करने को मजबूर यात्री