CG : कांग्रेस से 300 लोगों ने दिया इस्तीफा, ब्लॉक अध्यक्ष, महिला कांग्रेस अध्यक्ष, 6 जनपद सदस्य शामिल 

छत्तीसगढ़ में आने वाले कुछ दिनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव को देखते हुए भाजपा और कांग्रेस दोनों जी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। प्रत्याशियों की घोषणा के बाद से ही दोनों पार्टियों में इस्तीफे का दौर जारी है। दोनों पार्टियों के कई दिग्गज नेताओं ने अपने पद इ इस्तीफा दे दिया है। इसी बीच कांग्रेस के लिए एक और बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। चुनाव से महज चंद दिनों पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस पार्टी के 300 कार्यकर्ताओंने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पखांजूर ब्लॉक अध्यक्ष, महिला कांग्रेस अध्यक्ष, 6 जनपद सदस्यों समेत 300 लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के बाद सभी लोगों ने कांग्रेस संगठन पर मनमानी करने का आरोप लगाया है। वहीं उन्होंने कहा कि इस्तीफा देने के बाद सभी लोग विधायक अनूप नाग का समर्थन करेंगे।

See also  CG : छुई खदान धसी, 6 की मौत, दर्जनभर घायल, मरने वालों में 5 महिलाएं और 1 पुरुष