पति करवा चौथ में करता रहा इंतजार, पत्नी जीजा को लेकर फरार, साथ में ले गया 16 साल का बच्चा 

उत्तर प्रदेश के मेरठ में करवा चौथ पर एक पति ने अपनी पत्नी को लेकर पुलिस से अजीब गुहार लगाई है। उसका आरोप है कि उसकी पत्नी जीजा के संग भाग गई है। पति उसे लेकर करवा चौथ की शॉपिंग कराने गया था। उसके बाद पत्नी अपने जीजा के संग मौका देखकर भाग गई। कहा जा रहा है कि उनके बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था, लेकिन पति को पता नहीं चला। यह विचित्र मामला मेरठ के जानीपुर क्षेत्र का है।


पीड़ित शख्स का कहना है कि कुछ दिन पहले वो करवा चौथ पर अपनी पत्नी को शॉपिंग कराने गया था। लेकिन करवा चौथ मनाने से पहले ही पत्नी उसके(पीड़ित पति) जीजा के संग फरार हो गई। महिला अपने साथ 16 महीने का बच्चा भी ले गई है।  पीड़ित पति अशोक ने पुलिस में अपनी पत्नी को वापस लाने की गुहार लगाई है। SSP आफिस पहुंचे पति ने शिकायत में कहा कि वो स्वयं करवा चौथ पर पत्नी के संग व्रत रखता था। पीड़ित पति ने कहा कि पत्नी के जीजा के संग भागने से वो बहुत दु:खी है। पीड़िता ने SSP आफिस में कहा कि इस मामले को लेकर वो कई बार पुलिस थाने गया, मगर उसकी सुनवाई नहीं हुई। पीड़िता का कहना है कि जीजा राहुल उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर ले गया है। इससे उसकी बहन भी परेशान है।

See also  बिना किसी वाजिब कारण के पति से अलग रह रही पत्नी को नहीं है भरण- पोषण का हकदार, हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट का आदेश किया रद्द

पीड़ित के मुताबिक, उसकी शादी को 5 साल हो गए हैं। उसने कभी नहीं सोचा था कि पत्नी ऐसा कोई कदम भी उठा सकती है। हालांकि पुलिस का कहना है कि वो महिला और पीड़ित के जीजा को तलाश कर रही है। उनके मिलते ही आमने-सामने बैठाकर समस्या का समाधान निकाला जाएगा एसएसपी ऑफिस में युवक ने कहा की उसके जीजा और पत्नी के कारण उसका और उसकी बहन का परिवार बर्बाद हो गया है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने थाना प्रभारी को मामल की जांच करने के निर्देश दिए हैं। अशोक के अनुसार, 5 साल पहले उसकी शादी थाना गंगानगर के गांव  अमहेड़ा के रहने वाले लखीराम की बेटी प्रिया से हुई थी। शादी के बाद सबकुछ ठीकठाक चल रहा था। पीड़िता का आरोप है कि उसका जीजा राहुल आदतन बदमाश है। 2 साल पहले वो एक छात्रा को लेकर भी भागा था। पीड़िता ने शंका जताई कि वो उसकी पत्नी और बेटे की हत्या तक कर सकता है।

See also  दिल्ली पुलिस की फील्ड फोर्स मजबूत: बेड़े में शामिल हुई 55 नई पीसीआर वैन और 156 ओम्नी