CG : नशे में युवक ने जहरीले सांप को लपेट लिया गले पर, डसने के बाद गंभीर हालत में भर्ती 

कांकेर जिले के लोहत्तर थाना क्षेत्र के ग्राम सोनादई में युवक ने दोस्तों साथ शराब पी, फिर उसे एक सांप दिखाई दे गया. नशे की हालत में युवक ने सांप को अपने गले में लपेट लिया. जिसके बाद सांप ने उसे डस लिया.

सांप के डसते ही युवक बेहोश हो गया. जिसके बाद उसके साथियों ने परिजनों को इसकी सूचना दी. परिजनों ने बेहोशी की हालत में युवक को दुर्गूकोंदल अस्पताल में भर्ती कराया. फिलहाल उसका इलाज जारी है. स्थानीय भाषा में सांप का नाम गेदर्रा बताया जा रहा है. अब युवक को दुर्गूकोंदल से जिला अस्पताल कांकेर रेफर करने की तैयारी चल रही है.

See also  पामगढ़ में ख़राब परीक्षा परिणाम पर लगाई कड़ी फटकार, तीन माह में नही सुधरा शिक्षा का स्तर तो प्राचार्य बदले जायेंगे कलेक्टर आकाश छिकारा