मेष राशिफल (Mesh Rashifal, 16 November 2023)
मेष राशि के लोगों पर ऑफिस का काम अधिक होने पर होशियारी के साथ काम पेंडिंग में डालें जिससे पद पर कोई आंच न आने पाए. व्यापारिक कर्ज़ को वक्त रहते चुकाने का प्रयत्न करें अन्यथा मार्केट में आपकी छवि धूमिल हो सकती है. युवा सभी जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करने के बाद खुद को अंदर से बहुत हल्का और शांत महसूस करेंगे. घर में छोटे भाई-बहनों से बात करें, उनकी उलझने और समस्या जानने का प्रयास करके उनके सहयोगी बनने की कोशिश करें. जिन लोगों को स्टोन की दिक्कत है उनके दर्द पुनः उभर सकते हैं ऐसे में उन्हें पहले से अलर्ट रहना होगा. विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई में अपनी मेहनत के जरिए अपेक्षित परिणाम लाकर परिजनों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे.वृष राशिफल (Vrishabha Rashifal, 16 November 2023)
इस राशि के ऑफिस में कार्यरत लोगों के सहकर्मी विरोधी के रूप में उनके कार्यों में विघ्न डालने की कोशिश करेंगे. ऐसे में आपको सतर्क रहना होगा. रिटेल व्यापारी ग्राहक को लेकर अलर्ट रहें, हो सकता है आज ग्राहक माल को लेकर कोई कंप्लेन करें. युवाओं को अपने निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने में सफलता हासिल होगी. अपनों से छोटों का प्रमोशन या किसी उच्च पद पर चयन होने की खबर मिलने से घर का वातावरण अच्छा देखने को मिलेगा. कम से कम मानसिक तनाव लेने के साथ-साथ सादा भोजन करने की कोशिश करें अन्यथा चेस्ट संबंधित दिक्कत परेशान कर सकती है. धन लाभ होने की संभावना है जिससे आर्थिक स्थिति में वृद्धि नज़र आएगी.मिथुन राशिफल (Mithun Rashifal, 16 November 2023)
मिथुन राशि के ऑफिस में कार्यरत लोगों का कठोर परिश्रम करने के बाद भी प्रमोशन लिस्ट में नाम आने में संदेह है, इसलिए और बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करें. लकड़ी और फर्नीचर कारोबारियों की बिक्री में बढ़ोतरी होगी जिससे उन्हें अपेक्षित लाभ होगा. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहें युवाओं को अपनी पढ़ाई पर अधिक फोकस करना होगा. जिससे जल्दी ही वह किसी अच्छे पद पर चयनित हो सके. दांपत्य जीवन के लिहाज से आज का दिन अशुभ प्रतीत हो रहा है. जीवनसाथी से तालमेल बिगड़ने के कारण विवाद की आशंका है. आज स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. समय भरपूर होने के कारण मनपंसदीदा खाना पकाने और खुद के साथ साथ लोगों को भी खिलाने का मौका मिलेगा. वर्किंग महिलाओं पर ऑफिस के साथ-साथ घर की जिम्मेदारियों का भी भार बढ़ेगा. लेकिन अपने कुशल गुण के कारण आप दोनों ओर की जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सफल रहेंगी.कर्क राशिफल (Kark Rashifal, 16 November 2023)
इस राशि के लोगों पर वर्क लोड होने के कारण अन्य दिनों की अपेक्षा आज कुछ ज्यादा काम करना पड़ सकता है. हार्डवेयर के व्यापारी की कोई बड़ी डील हो सकती है जिसकी वजह से उन्हें अच्छा मुनाफा होगा और वह अधिक लाभ पाकर खुश रहेंगे. यदि किसी दिन युवाओं को क्षमता से अधिक कार्य करना पड़े तो ऐसा करने में अपने कदम पीछे मत हटाए. परिवार में मां के स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं दूर होंगी. जी हां माता जी की तबियत में सुधार होगा. अचानक से थकान और तबियत नरम लगने लगे तो काम बंद करके कुछ देर आराम करें इससे आपको बेहतर लगेगा. आस-पड़ोस में लड़ाई झगडे का माहौल देखकर मन खराब हो सकता है. मूड को सही करने के लिए मनपसंद मूवी देख सकते हैं.सिंह राशिफल (Singh Rashifal, 16 November 2023)
सिंह राशि के लोगों पर बॉस की और से काम की जिम्मेदारियां बढ़ सकती है. जिसे पूरा करने पर भविष्य में पदोन्नति का आश्वासन मिल सकता है. होटल और रेस्टोरेंट में अचानक से विजिटर्स की संख्या बढ़ सकती है जिससे अच्छा लाभ होगा. युवा मनचाही सफलता न मिलने पर निराश न हो. बल्कि दोबारा हिम्मत करके खड़े हो और इस बार मेहनत को दोगुना करके प्रयास करें निश्चय ही सफलता मिलेगी. माता-पिता संतान के विवाह को लेकर चिंतित हो सकते है. लेकिन परेशान न हों, सही समय आते ही रिश्ता भी तय हो जाएगा. वाहन बहुत अधिक स्पीड में न चलाएं, साथ ही यातायात के नियमों का पालन करें क्योंकि गिरकर चोट लगने की संभावना है. अपने अंदर सामाजिकता के गुणों का विकास करें इसके लिए जानवर की सेवा करें, उनके लिए भोजन पानी का प्रबंध करें.कन्या राशिफल (Kanya Rashifal, 16 November 2023)
इस राशि के लोग अपना बैग पैक कर लें क्योंकि सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों को ट्रांसफर लेटर मिल सकता है. कारोबारियों के मन में कई तरह के विचार उत्पन्न होंगे, जिसमे कारोबार में बदलाव या नया कारोबार शुरू करने का भी विचार आ सकता है. युवा वर्ग अपने टैलेंट को हथियार बना कर आगे बढ़ने में सफल होंगे. उनके टैलेंट के कारण उनकी सर्वत्र प्रशंसा भी होगी. परिवार में सदस्यों के द्वारा की गई गलतियों को राई का पहाड़ बनाने की कोशिश न करें. बड़प्पन दिखाकर उन्हें समझाए और आगे से गलती न करने की सलाह दें. खड़े होकर पानी न पिएं क्योंकि आंतों में सूजन जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. इसलिए सेहत को लेकर सजग रहें. किसी विवाह समारोह या धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका मिले तो उसे हाथ से जाने न दें. प्रसन्नता के साथ खूब बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें.तुला राशिफल (Tula Rashifal, 16 November 2023)
तुला राशि के लोगों को ऑफिस में बॉस की अनुपस्थिति में कोई निर्णय लेना पड़ सकता है, बॉस के साथ विचार-विमर्श करे बिना ऑफिशियल निर्णय लेने से बचना होगा. कारोबारियों को आज अपेक्षित लाभ नहीं मिलेगा,किंतु थोड़ा सा भी लाभ उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार लाएगा. युवा हमेशा पॉजिटिव रहें. नकारात्मक विचारों और लोगों से दूर रहने का प्रयास करें. जो लोग ज्वाइंट फैमिली में रहते हैं उनको सभी को साथ लेकर चलना होगा. कोई भी फैसला लेने से पहले अन्य लोगों की भी राय ले लें. सेहत के लिहाज से दिन सामान्य है. बेफिक्र होकर दिन को एंजॉय करें. सामाजिक कार्यों में आपकी सक्रियता से लोग अधिक जानेंगे आपको. जिससे आपका नाम और यश बढ़ेगा.वृश्चिक राशिफल (Vrischika Rashifal, 16 November 2023)
इस राशि के लोगों के साथ ऑफिस में कोई अप्रिय घटना हो सकती है. जिसके कारण आज सारा दिन मूड ऑफ रहेगा. ऐसे व्यापारी जो ऑनलाइन काम करते हैं उनको अच्छा लाभ होगा. अचानक से उनकी सेल बढ़ जाएगी. युवाओं को अपनी भाषा के साथ अन्य भाषा का भी ज्ञान अर्जित करना लाभकारी सिद्ध होगा. इससे उन्हें भविष्य में अच्छे प्लेसमेंट भी मिल सकेंगे. जहां तक संभव हो परिवार के विवाद में न पड़े. यदि कोई विवाद हो भी रहा है तो उसे अपनी सूझबूझ से निपटाने का प्रयत्न करें. पैरो में कोई भी दवा या क्रीम लगाते समय उसकी एक्सपायरी डेट जरूर चेक कर लें क्योंकि पैरों में दर्द और जलन की संभावना है. अचानक जरूरत पड़ने पर पुराने किए गए निवेश आज कारगर साबित होंगे. इन निवेश से आपकी अच्छी सहायता हो जाएगी.धनु राशिफल (Dhanu Rashifal, 16 November 2023)
धनु राशि के लोगों पर आज ऑफिस की ओर से काम का अधिक दबाव हो सकता है. जिससे पूरा दिन काम को पूरा करने की होड़ लगी रहेगी. रियल एस्टेट कारोबारियों को नये प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं, जिससे अच्छा मुनाफा होने की प्रबल संभावना है. नौकरी से लेकर किसी अच्छी अकादमी या यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए चल रही भागदौड़ के खत्म होने का समय आ गया है. जी हां आज आपको इन सब से राहत मिल सकती है. परिवार में मां के मार्गदर्शन पर घर की सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी. जिन लोगों के दांतों में दर्द रहता है उनको अपना खास ध्यान रखना होगा, कोशिश करें की ऐसी कोई भी चीज न खाएं पिए जिससे दर्द की समस्या और बढ़ जाए. विद्यार्थी वर्ग को मेहनत के अपेक्षित परिणाम मिलने से वो पढ़ाई को लेकर संतुष्ट रहेंगे. जिसके चलते वह आगे की योजनाएं बना पाएंगे.See also आज का राशिफल 22 जनवरी 2026, ग्रहों की चाल बदल रही है, जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा दिन