भारतीय संविधान अनुच्छेद 136, अपील के लिए उच्चतम न्यायालय की विशेष इजाजत

भारतीय संविधान अनुच्छेद 136

(Article 136)

अपील के लिए उच्चतम न्यायालय की विशेष इजाजत

भारतीय संविधान अनुच्छेद 136, विवरण

 

(1) इस अध्याय में किसी बात के होते हुए भी, उच्चतम न्यायालय अपने विवेकानुसार भारत के राज्यक्षेत्र में किसी न्यायालय या अधिकरण द्वारा किसी वाद या मामले में पारित किए गए या दिए गए किसी निर्णय, डिक्री, अवधारण, दंडादेश या आदेश की अपील के लिए विशेष इजाजत दे सकेगा।
(2) खंड (1) की कोई बात सशस्त्र बलों से संबंधित किसी विधि द्वारा या उसके अधीन गठित किसी न्यायालय या अधिकरण द्वारा पारित किए गए या दिए गए किसी निर्णय, अवधारण, दंडादेश या आदेश को लागू नहीं होगी।

 

 

भारतीय संविधान अनुच्छेद 135, विद्यमान विधि के अधीन फेडरल न्यायालय की अधिकारिता और शक्तियों का उच्चतम न्यायालय द्वारा प्रयोक्तव्य होना

See also  भारतीय संविधान अनुच्छेद 100, सदनों में मतदान, रिक्तियों के होते हुए भी सदनों की कार्य करने की शक्ति और गणपूर्ति