कलयुगी पिता ने 7 माह की बच्ची को सड़क पर पटक कर मार डाला, दोनों का हुआ था प्रेम विवाह 

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है. यहां गुरुवार को कलयुगी पिता ने 7 माह की बच्ची को जमीन पर पटक कर मार डाला. मामूली पारिवारिक विवाद के बीच एक वहशी पिता ने अपनी ही मासूम बेटी की हत्या कर दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी. वहीं, इस घटना को अंजाम देने के बाद पिता मौके से फरार है

यह घटना खड्डा थाना क्षेत्र के रामपुर गोनहा गांव के जंगल गैंग की है. यहां पारिवारिक विवाद के बीच विवेक मुसहर ने अपने 7 माह के मासूम बेटे को जमीन पर पटक कर मार डाला. विवेक मुसहर की शादी करीब दो साल पहले गांव की ऋतु नाम की लड़की से हुई थी. दोनों ने प्रेम विवाह किया था. दोनों की सात महीने की बेटी निशा थी। दरअसल, गुरुवार शाम खाना बनाने को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई.

See also  ITR Filing Last Date: आज ही भरें इनकम टैक्स रिटर्न, चूके तो ₹1,000 से ₹5,000 तक देना पड़ सकता है जुर्माना

पत्नी मासूम बच्चे को गोद में लेकर बैठी थी। विवेक मुसहर नशे में था. इसी बीच मामूली बात पर विवेक मुसहर ने बच्ची को उसकी मां की गोद से छीन लिया और पक्की सड़क पर ले जाकर पीट-पीटकर हत्या कर दी. बच्ची की हत्या कर पिता मौके से फरार हो गया. इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया है.

इस घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची. मासूम बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. एएसपी रितेश कुमार सिंह, सीओ उमेश कुमार भट्ट ने अधिकारियों को आरोपियों की गिरफ्तारी समेत अन्य कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं इस घटना से मां का रो-रोकर बुरा हाल है.