जिस महिला और 2 बच्चों की लाश ढूंढ रही थी पुलिस, 14 माह बाद मिले जिंदा

ट्रिपल हत्याकांड की एफआईआर में मृतकों की लाश और कातिलों की 14 महीने से तलाश रही पुलिस ने सनसनीखेज घटना का खुलासा किया है। दो बेटों संग लापता युवती सही सलामत मिली है। वह अपने प्रेमी के साथ शानो शौकत की जिंदगी बसर कर रही थी। पुलिस उस महिला को मध्य प्रदेश के सिहाेर से बरामद कर झांसी लाई है।

 

8 साल पहले सामूहिक विवाह में हुई थी शादी

झांसी जनपद के रक्शा थानांतर्गत डेली गांव निवासी छाया देवी (29) की शादी वर्ष 2016 में सामूहिक विवाह सम्मेलन में हुई थी। जहां चंदन कुशवाहा निवासी ठंडी सड़क, दतिया के साथ उसने 7 फेरे लिए थे। दोनों के दो बेटे निखिल और जयदेव पैदा हुए। सब्जी विक्रेता चंदन पार्ट टाइम में डेंटिंग पेंटिंग का भी काम कर लेता था। जिससे जिंदगी अच्छे से गुजर रही थी।

 

किराएदार के साथ 14 महीने पहले भागी युवती की मां ने लिखाई थी हत्या की FIR

See also  क्या भारत के लिए एक जयशंकर काफी? विदेश मंत्री ने पीएम मोदी का नाम लेकर दिया करारा जवाब

इस बीच दौरान सुबरन साहू निवासी करेरा छाया के मायके वाले घर में किराएदार बनकर आ गया। मायके आने-जाने के दौरान सोबरन से छाया की नजदीकी हो गई। वह ससुराल में भी अक्सर उससे फोन पर बात करती रहती थी। चंदन ने उसे कई बार पकड़ा और हिदायत देकर छोड़ा। फिर भी वह नहीं मानी तो चंदन 19 जनवरी 2023 को छाया और दोनों बेटों को मायके छोड़ आया। छाया उसी दिन बेटों को लेकर प्रेमी सुबरन के साथ घर से फरार हो गई। उसकी मां सुखवती को लगा कि ससुराल वालों ने उसकी बेटी और नातियों को मारकर लाश गायब कर दी। मां ने कोर्ट से आदेश कराकर 13 दिसंबर 2023 को पति चंदन कुशवाहा, दो देवर मनोज और विनोद, सास कलावती के साथ प्रेमी सुबरन के खिलाफ भी हत्या की रिपोर्ट लिखा दी। पुलिस भी हत्या की एफआईआर से परेशान थी।

 

पति को बेटों का वीडियो भेजकर फंस गई युवती

See also  UP: CM योगी ने बेसिक शिक्षा विभाग की बैठक में कहा- कोई बच्चा स्कूल से वंचित न रहे

धीरे-धीरे 14 महीने का समय बीत गया तो छाया को अपने पहले पति की याद आने लगी। कुछ दिन पहले उसने अपने पति से फोन पर बात की, लेकिन अपने बारे में उसने कुछ नहीं बताया। चंदन ने जब बेटों के बारे में पूछा तो उसने एक वीडियो भेजा। 2.01 मिनट के वीडियो में बच्चे स्कूल में डांस करते नजर आ रहे थे। उनके पीछे लगे बैनर में स्कूल का नाम लिखा था। बस चंदन वही वीडियो लेकर पुलिस के पास पहुंच गया। रक्सा थाने की पुलिस ने स्कूल के पते के आधार पर सीहोर पहुंची और छाया को पकड़ लिया।

 

प्रेमी के साथ रहते 3 महीने पहले बेटी को दिया जन्म

सीहोर में छाया चाय नाश्ते की दुकान चलाती थी। 3 महीने पहले उसने एक बेटी को जन्म दिया था। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया की छाया ने प्रेमी के साथ जाने की इच्छा जताई है। वह बालिक है और अपनी मर्जी से अपना फैसला कर सकती है। उसकी मां को उसके गायब होने के बारे में जानकारी नहीं थी।

See also  अमरनाथ यात्राः 152 महिलाओं सहित 990 से अधिक तीर्थ यात्रियों का एक और जत्था जम्मू से रवाना