आदित्य ने बढ़ाया पामगढ़ का मान, 10 वीं में हासिल किए 95 प्रतिशत अंक, क्षेत्र में छाई ख़ुशी 

जांजगीर जिला के पामगढ़ में आदित्य साहू ने 10 वीं की बोर्ड परीक्षा में 95 प्रतिशत अंक लेकर क्षेत्र का नाम रौशन किया है| आदित्य ने सभी विषयों पर 92+ अंक हासिल किए हैं| छात्र की इस उपलब्धि से क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त है|
ससहा निवासी रोहित साहू पेशे से एक किसान है| उनका पुत्र आदित्य साहू ससहा के सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पढ़ाई करता है| छात्र ने अपनी कामयाबी का श्रय अपनी माता चन्द्रकान्ति और पिता रोहित साहू को दिया है| साथ ही अपने गुरुजन और सहपाठी मित्रों का भी धन्यवाद किया है| जिन्होंने उसका हमेशा उत्साह बढ़ाया है|
आदित्य ने गणित में सबसे ज्यादा 99 अंक मिले है| इसी तरह सामाजिक विज्ञान 97, विज्ञान और अंग्रेजी में 95, हिंदी और संस्कृत में 92 अंक हासिल किए हैं|
See also  रायपुर : रंग लगाने के बहाने महिला से जबरदस्ती का प्रयास, ASI पर लगा आरोप, गिरफ्तारी कभी भी