लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की अहम सीटों पर खेला होता नजर आ रहा है। अमेठी और सुल्तानपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी पीछे चल रही हैं। भाजपा की दो कद्दावर नेता स्मृति ईरानी (Smriti Irani) और मेनका गांधी (Maneka Gandhi) शुरुआती काउंटिंग में काफी पीछे चल रही हैं। ताजा अपडेट के अनुसार स्मृति 44 हजार वोट से पीछे चल रही हैं।
अमेठी लोकसभा से स्मृति ईरानी चुनाव मैदान में हैं। उनके अलावा इंडिया गठबंधन से कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा हैं। आज सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई है। ताजा रुझान में कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा 44 हजार वोट से आगे चल रहे हैं। बसपा से नन्हे सिंह चौहान हैं।
पार्टी प्रत्याशी नतीजे
भाजपा स्मृति ईरानी 140351
कांग्रेस किशोरी लाल शर्मा 95479
वहीं सुल्तानपुर सीट पर भी भाजपा का समीकरण बिगड़ रहा है। यहां मेनका गांधी 7800 वोट से पीछे चल रही हैं। उनके मुकाबले में इंडी गठबंधन के प्रत्याशी रामभुआल निषाद बढ़त बनाए हुए हैं।