Skip to content
  • Wednesday, October 21, 2026
johar36garh.com

johar36garh.com

johar36garh news | www.johar36garh.com | Pamgarh News

Banner Add
  • होम
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • फायदे की खबर
  • क़ानूनी सलाह
  • राशिफल
  • सरकारी योजनाएं
  • अजब गजब
  • जीवनशैली
  • रोजगार
  • भारतीय संविधान
  • भारतीय दंड सहिता
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़-बीजापुर में शहीद की पत्नी के खाते से ट्रांसफर किए 50 लाख रुपए, आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़-बीजापुर में शहीद की पत्नी के खाते से ट्रांसफर किए 50 लाख रुपए, आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार

July 9, 2024
Admin

बीजापुर.

बीजापुर के टेकुलगुडम में हुए पुलिस नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए जवान की पत्नी की अशिक्षा का फायदा उठाकर अपने अलग अलग बैंक अकाउंट में पचास लाख रुपये आहरण  करने वाले पति पत्नी को शहीद की पत्नी की रिपोर्ट पर बीजापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। साथ ही उनके पास से लैपटॉप, बायो मैट्रिक मशीन व नगद राशि जप्त की गई हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक प्रतियां अड़मे सोढ़ी पति स्व. सनकू सोढ़ी उम्र 38 निवासी पेद्दापाल थाना मिरतुर जिला बीजापुर ने लिखित में आवेदन देकर बताया कि उसका पति स्व. सनकू सोढ़ी तर्रेम थाना क्षेत्र के टेकुलगुडम में हुए पुलिस नक्सली मुठभेड़ में शहीद हो गये थे। जिनकी शासन द्वारा अनुदान राशि 50,41,118 रुपये पीड़िता के बैंक अकाउंट में जमा थे। पीड़िता के अशिक्षित होने से बैंक के काम लिए अपने रिश्तेदार मनोज गोटे पिता रमैया गोटे उम्र 31 व उसकी पत्नी मनीषा गोटे उम्र 26 निवासी रालापल्ली थाना भोपालपटनम की मदद लिया करती थी। पीड़िता के अशिक्षित होने का फायदा उठाकर आरोपी पति पत्नी द्वारा 12/7/2021 से 30/6/2024 के बीच में पीड़िता के खाते में जमा पूरी राशि खाते से निकाल कर खाता खाली कर दिया। मामले की रिपोर्ट पर बीजापुर थाना में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। मामले में एसपी जितेंद्र कुमार यादव व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्णा व आला अफसरों के निर्देश पर बीजापुर थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित किया गया। कानूनी कार्यवाही करते हुए गठित की गई टीम के द्वारा आरोपी पति पत्नी को भोपालपटनम से हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। पूछताछ में आरोपी पुलिस को भ्रमित करने का प्रयास किया, किंतु पूछताछ में उलझकर आरोपियों द्वारा अपराध करना स्वीकार कर लिया। आरोपी मनोज गोटे ने बताया कि पीड़िता के विश्वास और अशिक्षा का फायदा उठाकर बैंक ले जाकर पैसा को अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिया व पीड़िता को बैंक में फिक्स डिपॉजिट करवाना बताया। आरोपी मनोज गोटे खुद च्वाईस सेंटर चलाता हैं। उसे बैंक के कामकाज की अच्छी जानकारी होने से पीड़िता के अंगूठा निशान का फर्जी नमूना तैयार कर दोनों आरोपी पति पत्नी द्वारा पीड़िता के खाते से पिछले तीन वर्षों में 50 लाख रुपये अवैध तरीके से आहरित कर लिया। आरोपियों के अलग अलग बैंको में 10 खाता होने की बात सामने आई है।

See also  IIT भिलाई का AI सिस्टम करेगा साइबर ठगी पर वार, पहले ही अलर्ट देकर खाता करेगा ब्लॉक

पुलिस विवेचना के दौरान कार्यवाही करते हुए मनोज गोटे के द्वारा तैयार किया गया, पीड़िता का फर्जी अंगूठा नमूना, आरोपी का लैपटॉप, बायो मैट्रिक मशीन व नगद रकम जब्त किया गया हैं। आरोपी पति पत्नी के विरुद्ध कोतवाली थाना में वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर न्यायालय बीजापुर में पेश किया गया है।

Tags: 50 lakh rupees transferred, Chhattisgarh-Bijapur, martyr's wife's account

Post navigation

800 रुपए में मनचाही लड़की को केबिन में ले जाओ, मसाज पार्लर चल रहा था सेक्स रैकेट, हुई छापेमारी
जून 2024 के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड का ऐलान हो गया, मेंस अवॉर्ड जसप्रीत बुमराह की झोली में

लेटेस्ट खबर

छत्तीसगढ़

CG : दशहरे की रात पति ने अपनी पत्नी की कर दी हत्या, वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार, इलाके में मचा हड़कंप

October 21, 2026
Basant Khare
छत्तीसगढ़

मुलमुला में नाबालिग पीड़िता से जबरदस्ती अनाचार कर आरोपी हुआ फरार, सारंगढ़ से पुलिस ने किया गिरफ्तार

October 21, 2026
Basant Khare
अजब गजब

रॉकेट जलाते ही पापा की पारी ने कर दी ये गलती, अब सोशल मिडिया पर मचा रही धूम, विडियो देखकर आप भी हो जाएँगे हैरान

October 21, 2026
Basant Khare
छत्तीसगढ़

पामगढ़ में भंडारा मे खाना खाने गए युवक का फोड़ा सिर निकला खून, पुरानी रंजिश को लेकर की मारपीट, मामला दर्ज़

October 21, 2026
Basant Khare

संपादक

सम्पर्क करें

Basant Khare
Editor in chief

office – Jagni Celebration Link Road Janjgir

E-mail: johar36garh@gmail.com
Mob: 9669355416

 ‘johar36garh.com’  2019 में  शुरू की थी | इससे पहले नई दुनियाँ, दैनिक जागरण, क्षेत्रीय स्तर पर दैनिक मितान अखबार, CCN, Grand News में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। 22 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 10 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़ा हुआ हूँ | मैंने गुरु घासीदास विश्वविद्यालय पत्रकारिता की पढ़ाई की है |

खोजे

खबर ढूंढे

October 2026
SMTWTFS
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Sep    
Copyright © 2026 johar36garh.com
Advertisement
Theme by: Theme Horse
Proudly Powered by: WordPress
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • फायदे की खबर
  • क़ानूनी सलाह
  • राशिफल
  • मनोरंजन
  • अजब गजब
  • कृषि-पशुपालन
  • सरकारी योजनाएं
  • Home
  • MAIN HOME
  • Elementor #270618
  • भारतीय दंड सहिता