मस्क की स्पेसएक्स कंपनी के रॉकेट गलत कक्षा में पहुंचे, पृथ्वी पर गिरने वाले हैं 20 उपग्रह

वाशिंगटन.

अंतरिक्ष के क्षेत्र में प्रसार को लेकर निजी कंपनियों में इस समय होड़ सी लगी है। इसके चलते अंतरिक्ष में रॉकेट की संख्या में बढोतरी हुई है। इस बीच, निजी कंपनी स्पेसएक्स को करारा झटका लगा है। मस्क की कंपनी ने जानकारी दी है कि गुरुवार को अमेरिका के कैलिफोर्निया से  फाल्कन-9 रॉकेट से लॉन्च किए गए 20 उपग्रह वापस पृथ्वी पर गिरने वाले हैं।

कंपनी ने कहा है कि दरअसल, रॉकेट लॉन्चिंग के समय तकनीकी समस्या आ गई। उस दौरान रॉकेट के दूसरे चरण का इंजन ठीक से काम नहीं कर पाया। उस दौरान इंजन से तरल ऑक्सीजन का रिसाव देखा गया। इसके चलते रॉकेट प्रथ्वी की बहुत नीचे कक्षा में स्थापित हो गए। कंपनी ने यह भी बताया कि  कक्षा के सबसे निचले बिंदु से रॉकेट को ऊपर उठाने के लिए उनकी टीम द्वारा कोशिशें की गईं, लेकिन वे उस बिंदु पर आ चुके थे जहां से उन्हें ऊपर ले जाना संभव नहीं था। स्पेसएक्स ने कहा कि उसकी टीम ने 10 उपग्रहों से संपर्क किया और उनके आयन थ्रस्टर्स का उपयोग करके कक्षा बढ़ाने की कोशिशें की। लेकिन वे पृथ्वी से केवल 135 किमी ऊपर ही थे। हालांकि स्पेसएक्स ने यह भी आश्वासन दिया है कि उपग्रहों के पृथ्वी के वायुमंडल में फिर से प्रवेश करने से कक्षा में मौजूद अन्य उपग्रहों या सार्वजनिक सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है।

See also  जिस मकसद से बना पाकिस्तान, वो हर हाल में हासिल करेंगे – आसिम मुनीर का बड़ा इशारा, किस तरफ है संकेत?

एलन मस्क ने भी स्पेसएक्स द्वारा किए गए पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हम आयन थ्रस्टर्स को वार्प 9 के समकक्ष चलाने के लिए सैटेलाइट सॉफ्टवेयर को अपडेट कर रहे हैं। यह शायद काम नहीं करेगा, लेकिन हम कोशिशें कर रहे हैं।