आज 1 अगस्त से बदलने वाले हैं ये जरूरी नियम, आम आदमी पर पड़ेगा सीधा असर

नई दिल्ली

मोबाइल और फास्टैग यूजर्स के लिए 1 अगस्त से नियम बदलने जा रहे हैं। इसका सीधा असर ऑनलाइन कामकाज पर पड़ेगा। ऐसे में आपको 1 अगस्त से पहले कुछ कामकाज को निपटा लेना चाहिए, जिन नियमों में बदलाव हो रहा है, उसमें गूगल मैप, फास्टैग और आईटीआर शामिल हैं। ऐसे में आपके लिए इन बदलाव को जानना जरूरी है, वरना आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से…

Google मैप बिलिंग पॉलिसी

गगूल मैप की तरफ से बिलिंग पॉलिसी में बदलाव किया गया है, जो 1 अगस्त 2024 से लागू हो रहा है। नए बदलाव के बाद गूगल मैप की तरफ से भारतीयों के लिए लगने वाले चार्ज में 70 फीसद की कटौती की गई है। इतना ही नहीं, गूगल मैप ने अपनी फीस को डॉलर की जगह में भारतीय रुपये में लेने का वादा किया है। गूगल मैप की फीस में कटौती का असर आम यूजर्स पर देखने को नहीं मिलेगा। यह उन यूजर्स पर लगेगा, जो बिजनेस के लिए गूगल मैप का इस्तेमाल करते हैं।

See also  नव भारत साक्षरता अभियान: योगी सरकार ने 11.68 लाख से अधिक लोगों को बनाया साक्षर

गूगल मैप फीस में कितनी का हुआ बदलाव

गूगल 1 अगस्त से पहले तक भारत में नेविगेशन के लिए 4 से 5 डॉलर मंथली फीस लेता था। लेकिन अब 1 अगस्त 2024 के बाद इसे कम करके 0.38 से लेकर 1.50 डॉलर कर दिया गया है।

 

फास्टैग के नए नियम होंगे लागू

1 अगस्त से देशभर में फास्टैग के नए नियम लागू हो रहे हैं। ऐसे में वाहन चालक के लिए 1 अगस्त से फास्टैग KYC अनिवार्य होगा। नए नियम के तहत तीन से पांच साल पुराने फास्टैग हैं, तो आपको केवाईसी अपडेट कराना होगा। वही 5 साल से ज्यादा पुराने फास्टैग को 31 अक्टूबर से पहले तक बदलना होगा।

 

LPG सिलेंडर के दाम

हर महीने की 1 तारीख को एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया जाता है। पिछले महीने कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती की गई थी। इससे कई लोगों को इस महीने भी घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के दामों एक और कटौती की उम्मीद है।

See also  पत्नी को गुजारा भत्ता दिलाने के लिए सुप्रीम कोर्ट सख्त: पति की सैलरी से 25 हजार काटकर देने का आदेश

 

बदल रहे क्रेडिट कार्ड के नियम

एचडीएफसी बैंक 1 अगस्त से अपने क्रेडिट कार्ड नियमों को बदलाव कर रहा है। अगले महीने से बैंक के क्रेडिट कार्डधारकों से थर्ड पार्टी पेमेंट ऐप्स के जरिए किए जाने वाले सभी रेंटल ट्रांजैक्शन पर रकम का 1% चार्ज वसूला जाएगा, जिसकी अधिकतम लिमिट 3,000 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन है। बता दें कि PayTM, CRED, MobiKwik जैसे थर्ड-पार्टी पेमेंट ऐप का इस्तेमाल कर रेंटल ट्रांजैक्शन किया जा सकता है। यूटिलिटी ट्रांजैक्शन की बात करें तो ₹50000 से कम के लेनदेन पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा। हालांकि, ₹50000 से अधिक के लेनदेन के लिए 1 प्रतिशत शुल्क लिया जाएगा। प्रति लेनदेन ₹3000 की लिमिट है। वहीं, फ्यूल ट्रांजैक्शन की बात करें तो ₹15,000 से अधिक के लेनदेन के लिए 1 प्रतिशत शुल्क लिया जाएगा। CRED, PayTM आदि जैसे थर्ड पार्टी ऐप्स द्वारा किए गए लेनदेन के लिए 1% शुल्क लिया जाएगा। प्रति लेनदेन ₹3,000 की सीमा है।

See also  जनरल को 10% आरक्षण मिला तो शांति, UGC पर बोले संजय निषाद

CNG-PNG के बदलेंगे रेट!

देशभर में महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) की कीमतों में बदलाव के साथ ही ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हवाई ईंधन और CNG-PNG के रेट भी रिवाइज करती हैं।

ITR भरने पर लगेगा जुर्माना

बता दें कि 31 जुलाई 2024 इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख है। ऐसे में अगर आप चूक जाते हैं तो अगले महीने से आईटीआर भरने पर जुर्माना देना पड़ सकता है। बता दें कि साल के अंत तक यानी 31 दिसंबर 2024 तक बिलेटेड रिटर्न भर सकते हैं।