रेडक्रॉस सोसायटी ने किया हीरालाल का सम्मान

एमसीबी

आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रेडक्रॉस के पदाधिकारी श्री एम. के. राउत, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनरल सेक्रेटरी श्री अशोक कुमार अग्रवाल, जिला शाखा अध्यक्ष कलेक्टर डी. राहुल वेंकट, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे, जिला शाखा नोडल श्री सौमेन्द्र मंडल द्वारा की गई।

इस अवसर पर में भृत्य हीरालाल को उनकी असाधारण सेवा और समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। हीरालाल ने अपने कार्यस्थल  से सेवानिवृत (भृत्य) नगर पालिका मनेन्द्रगढ़ द्वारा 15 दिसंबर 2023 को अपनी स्वेच्छा से राशि 5 लाख 75 हजार रूपये रेडक्रास सोसायटी मनेन्द्रगढ़ को अनुदान प्रदान किया। साथ ही 25 हजार रूपये दे कर रेडक्रास की स्थायी सदस्यता प्राप्त किया। जिससे वह सभी के लिए एक प्रेरणा बन गए हैं। श्री हीरालाल का जन्म 1942 में जिला अयोध्या उत्तरप्रदेश में हुआ था। ये 10-11 वर्ष की उम्र में लेदरी कॉलरी में कोयला गाड़ी भरने का कार्य करते थे। 22 वर्ष की उम्र में इनका विवाह हुआ। इसके पश्चात् इनके 5 लड़को ने जन्म लिया, लेकिन आज दिनांक में इनका एक ही लडका जीवित है।

See also  RTE नियमों में बदलाव पर बवाल: 2026-27 से निजी स्कूलों में सिर्फ कक्षा 1 से प्रवेश, पैरेंट्स एसोसिएशन का विरोध

श्री सोहनलाल जिनकी उम्र 35 वर्ष है लेकिन यह पुत्र अपने पिता से अलग रहता है तथा अनका कोई सहयोग नहीं करता है। श्री हीरालाल द्वारा उपरोक्त राशि पूर्णतः अपनी स्वेच्छा से रेडक्रास सोसायटी मनेन्द्रगढ़ को प्रदान की गई है। जिसमें पीडित व्यक्तियों को मदद की जा सके। जिले के रेडक्रास में उपलब्ध राशि का उपयोग प्रकृतिक आपदा, गंभीर बीमारी के मरीजों की मदद करने के लिये किया जाता है। रेडक्रास के हर जिले में अध्यक्ष कलेक्टर होते है। श्री हीरालाल जो कि एक सामान्य व्यक्ति है तथा धनवान भी नहीं है के द्वारा इतनी बड़ी राशि रेडक्रस को प्रदान की गई है इनके लिये जिला एम.सी.बी. रेडक्रास की पूरी टीम उन्हें कोटि-कोटि धन्यवाद करती है। उपरोक्त अनुदान से सम्पूर्ण जिले एवं प्रदेश में एक संदेश अवश्य जाना चाहिए जिससे प्रेरित होकर जन सामान्य रेडक्रस सोसायटी में अपना सहयोग देकर पीड़ित मानवता की सेवा में भागीदार बन सके।

इस मौके पर रेडक्रॉस के जिला शाखा सचिव डॉ. अविनाश ने हीरालाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका सेवा भाव और निष्ठा समाज के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण है। समारोह में कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया और हीरालाल को उनके योगदान के लिए बधाई दी।

See also  ई-ऑफिस में समयबद्ध कार्य करने और उपस्थिति में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को मुख्य सचिव ने किया सम्मानित