इन उपायों को करने से मां लक्ष्मी कभी नहीं होंगी दूर

आज के समय में पैसों के जरूरत किसे नहीं है, हर व्यक्ति चाहता है कि उसकी जेब नोटों से भरी रही और इसके लिए वह दिन-रात मेहनत भी करता है। जेब में पैसा होने से व्यक्ति अपनी हर मुसीबत से छुटकारा पा सकता है। वास्तु शास्त्र में पैसों को लेकर कुछ ऐसे नियम बताए गए हैं जिन्हें अपनाकर व्यक्ति की जेब कभी खाली नहीं रहेगी। आज हम आपको वास्तु में बताई गई उन चीज़ों के बारे में बताएंगे, जिन्हें पॉकेट में रखने से आपको बेहद लाभ मिल सकता है। तो आइए जानते हैं उन चीज़ों के बारे में-

कहते हैं कि व्यक्ति को अपनी जेब या पर्स में धन की देवी मां लक्ष्मी की तस्वीर ज़रूर रखनी चाहिए। इससे माता की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी। 

वास्तु के अनुसार कमल गट्टे यानि कमल के बीज पॉकेट में रखने से भी लाभ मिलता है और व्यक्ति को पैसों से जुड़ी कोई परेशानी नहीं होती है। 

See also  हमारा हर दिन कल से बेहतर हो उसके लिए क्या करें

साबुत चावल पर्स में रखने में बड़ा फायदा होता है। कहते हैं कि ऐसा करने पर व्यक्ति कोई भी फिजूल खर्च नहीं करता, जिससे उसके पैसों की बचत होती है। 

वास्तु के मुताबिक जेब में श्री यंत्र रखने से पैसों से जुड़े सभी कामों में फायदा मिलता है और सुख-समृद्धि आती है।  

ऐसा भी माना जाता है कि पर्स में लाल रंग का कपड़ा रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं, इसलिए इसे अपने पास ज़रूर रखना चाहिए।