पामगढ़ में घर अंदर घुसकर सोने चांदी के जेवर की चोरी, खरीददार समेत 2 चोर गिरफ्तार 

जांजगीर जिला के पामगढ़ में घर में घुसकर जेवरात की चोरी करने वाले और उसे खरीदने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।आरोपीयो के विरूद्ध थाना पामगढ़ में अप0क्र0 399/24 धारा 331(3), 305, 317(2), 61(2) बी एन एस कायम कर विवेचना में लिया गया । सभी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है, तथा प्रकरण में शामिल एक विधि विरुद्ध संघर्षरत बालिका को किशोर न्यायालय पेश किया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी छट कुमार कश्यप निवासी मदनपुर थाना पामगढ़ द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 28/09/2024 को घर के आलमारी में रखे  सोने का पत्तीदार माला एवं एक नग चांदी का करधन कीमती 47000/ रुपये को संदेही संगीता बाई एवं अन्य चोर द्वारा चोरी कर ले गया है की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपीयो के विरूद्ध थाना पामगढ़ में अप0क्र0 399/24 धारा 331(3), 305, 317(2), 61(2) बी एन एस कायम कर विवेचना में लिया गया ।

See also  CG : तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को मारी ठोकर, 1 युवक की मौके पर ही मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

चोरी जैसे प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल का निरीक्षण किया | पुलिस ने संदेही संगीता बाई को चोरी के संबंध में पूछताछ किया| जो अपने भाई भैरो सिंह उर्फ भैरव सिंह व अन्य साथी के साथ मिलकर चोरी करना और पकरिया के पवन कुमार सोनी के पास 19600/ रुपये में बेचने की जानकारी दी| आरोपियों के कब्जे से चोरी किए 05 पत्ती वाला सोने का मंगलसूत्र, चांदी का करधन 14 तोला, नगदी रकम 6000 रूपए एवं घटना में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी क्रमांक cg11bh 6747 बरामद किया गया |

आरोपियों (01.) संगीता बाई क्षत्रिय निवासी मदनपुर  (02)भैरो सिंह उर्फ भैरव सिंह चौहान  साकिन बोड़सरा चौकी नैला (03) पवन कुमार सोनी साकिन जेवरा हाल मुकाम पकरिया थाना मुलमुला (खरीददार) के विरुद्ध अपराध धारा सदर का घटित करना सबुत पाये जाने से  दिनांक 06.10.24 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है, तथा प्रकरण में शामिल एक विधि विरुद्ध संघर्षरत बालिका को किशोर न्यायालय पेश किया गया।

See also  छत्तीसगढ़ में नाबालिग आदिवासी संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा की मौत, कब्र से निकाली गई लाश