जांजगीर : रावण का पुतला बनाने में भ्रष्टाचार, नहीं जला पुतला, ग्रामीणों में आक्रोश

जांजगीर जिला के नवागढ़ ब्लाक के ग्राम तुष्मा में रावण दहन को लेकर काफी आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों ने सरपंच पर पुतले बनाने में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ढांचा तैयार करने के बाद उसे पॉलिथीन से ढक दिया गया था। उसमें किसी प्रकार का पैरा घास या जलने वाली चीज नहीं डाली गई थी, जिसकी वजह से पुतला अधूरा जला, जबकि सिर जला ही नहीं, उसे वैसे ही छोड़ दिया गया था, कुछ दिन पहले उसे वहां से हटा कर नष्ट किया गया। जिससे ग्रामीणों में काफी रोष देखने को मिला है। ग्रामीणों का कहना है कि यह ऐसा पहली बार हुआ है की दशहरा में रावण का पुतला जला ही नहीं, साथ ही इसमें पैरा घास फूस फटाखा कुछ भी नही डाला गया था। जिससे दशहरा देखने आए लोग निराश हुए। इसके बाद ग्रामीणों ने सरपंच पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।

 

See also  जब तक पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक हमारी सरकार न बने हमारा सफर अधूरा है:नितिन नबीन