मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उत्तराखंड की बस दुर्घटना पर दु:ख व्यक्त किया

भोपाल.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उत्तराखंड के अल्मोड़ा में बस के खाई में गिरने की दुर्घटना पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुर्घटना में काल कवलित होने वाले यात्रियों के शोक संतप्त सपरिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ होने की प्रार्थना की है। उल्लेखनीय है कि अल्मोड़ा में बस के खाई में गिरने से 36 यात्रियों की मृत्यु हो गई है।

See also  तृतीय सीएलसी चरण में यूजी-पीजी प्रवेश में आवंटन प्राप्त विद्यार्थी 24 अगस्त तक जमा कर सकेंगे प्रवेश शुल्क